{"_id":"620d3ad2539a38770f2eef4a","slug":"married-woman-murdered-for-dowry-only-after-nine-months-of-marriage-palwal-news-noi632650455","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के नौ महीने बाद ही दहेज के लिए विवाहिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के नौ महीने बाद ही दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
विज्ञापन
पलवल। गांव औरंगाबाद में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि सुसराल वालों ने विवाहिता का गला दबाकर हत्या कर दी तथा उसके शव को फंदे पर लटका दिया। मुंडकटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई के दौरान दोनों पक्षों की पंचायत हुई। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में खींचतान रही, परंतु समझौता नहीं हुआ। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामले में चार पर सहित छह के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मुंडकटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दलवीर सिंह के अनुसार गांव खांबी निवासी हरीचंद ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसने अपनी बेटी भावना (22) की शादी 26 अप्रैल 2021 को गांव औरंगाबाद निवासी राधेश्याम के पुत्र गौरव शर्मा के साथ की थी। गौरव शर्मा भारतीय सेना में कार्यरत है। शादी में सुसराल पक्ष की तरफ से जो मांग की गई थी, सभी सामान दिया गया। दहेज में कार और नकदी भी दी, परंतु उसके बावजूद भी ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं हुए। शादी के 10 दिन बाद से ही भावना को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। भावना के साथ मारपीट और तलाक देने की धमकी दी जाती। सुसरालवालों ने उसे घर से निकाल दिया। बाद में पंचायत के माध्यम से भावना को ससुराल भेज दिया गया। करीब 15 दिन पहले फिर से मारपीट शुरू कर दी। 15 फरवरी की शाम सात बजे भावना के पति गौरव, ससुर राधेश्याम, सास ओमवती, देवर नवीन व ननदों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। मामले को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया।
पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
दोनों पक्षों में दिखी खींचतान
भावना की हत्या के मामले में बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल में दोनों पक्षों की पंचायत हुई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप किए। पंचायत में दोनों गांवों के लोग उपस्थित थे। काफी खींचतान के बाद मामले में समझौता नहीं बन पाया। गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने हंगामा किया, जिस पर डीएसपी सज्जन सिंह के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।