फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Markets start gathering as soon as the lockdown is exempted

लॉकडाउन में छूट मिलते ही बाजारों में भीड़ जुटनी शुरू

Tue, 25 May 2021 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Markets start gathering as soon as the lockdown is exempted
प्रवीण बैंसला
विज्ञापन

पलवल। संपूर्ण लॉकडाउन में छूट मिलते ही बाजारों में भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सोमवार को खुले ज्यादातर बाजारों में सम-विषम का फॉर्मूला नजर नहीं आया। शहर की ज्यादातर दुकानें खुली रहीं। दोपहर 12 बजे तक दुकान खोलने की समय सीमा होने के चलते दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। इस दौरान कोरोना प्रोटोकोल का पालन नजर नहीं आया। कुछ दुकानदार तय समय के बाद दुकानों पर बैठे रहे। बाद में पुलिस द्वारा गश्त करने पर पूरा बाजार बंद किया गया। दोपहर तक सड़कों पर भी जाम की स्थिति बनी रही।
कोरोना महामारी की दूसरी लहर में बढ़े मामलों को देखते हुए 3 मई से संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया। स्वास्थ्य सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें बंद करवा दी गई। बाद में सुबह और शाम किरयाना, खाद-बीज व कृषि उपकरणों की दुकानों को खुलने की छूट प्रशासन द्वारा दी गई। केसों में कमी न आने पर 11 मई व 17 मई को लॉकडाउन को फिर से बढ़ा दिया गया। लगातार लॉकडाउन बढ़ने से व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहराने लगा। पिछले कई दिनों से व्यापारी दुकानें खोलने में छूट देने को लेकर प्रशासन से मांग कर रहे थे। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर भी दुकानें खोलने की मांग की थी।
विज्ञापन

रविवार को सरकार ने 24 मई से लॉकडाउन में छूट देने की घोषणा की। नई घोषणा के अनुसार सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक ऑड-ईवन फार्मूला के तहत दुकानें खोलने की छूट दी गई। वहीं आवश्यक वस्तुओं की दुकान शाम तक खुली रहेंगी। सोमवार को छूट के बाद बाजारों में नियमों की अवहेलना की गई। बाजारों में ऑड-ईवन फॉर्मूला बेहद कम नजर आया। दुकान जल्दी बंद होने के डर से दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। काफी दुकानों पर नंबर भी लिखे हुए नहीं मिले। दुकानदार भी जल्दी-जल्दी ग्राहकों सामान देते नजर आए। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन न के बराबर रहा। बाजारों व मुख्य चौराहों पर भी जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दुकानदार नियमों का करें पालन
सरकार ने व्यापारियों की मांग पर दुकानें खोलने में छूट दी है, जिसको लेकर व्यापार मंडल आभार व्यक्त करता है। दुकानदारों को भी नियमों का पालन करना चाहिए और दुकानों को सरकार द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों के अनुसार ऑड-ईवन फार्मूला के तहत ही खोलना चाहिए। नियमों का अवहेलना करने वाले दुकानदारों का साथ व्यापार मंडल साथ नहीं देगा।
- प्रवीण गर्ग, प्रदेश सगंठन मंत्री, हरियाणा व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed