फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   manish kasana got first prize in questionire competition

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मनीष कसाना अव्वल

Tue, 11 Feb 2020 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
manish kasana got first prize in questionire competition
पलवल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौली में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता गुर्जर परिवार नामक संस्था द्वारा कराई गई। इसमें हरियाणा व उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिले के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मनीष कसाना प्रथम, अंकित बैंसला द्वितीय व कृष्ण गुरवाड़ी तृतीय स्थान पर रहे। संस्था द्वारा पुरस्कार स्वरूप प्रथम विजेता को 5100 रुपये, द्वितीय को 2100 तथा तृतीय को 1100 रुपये भेंट किए गए। इनके अलावा अन्य सात विजेताओं को 500 रुपये प्रत्येक खिलाड़ी भेंट किए गए। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि दिनेश कसाना ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सोनू भाटी मकौड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। संयोजन में बिट्टू कसाना जावली ने विशेष योगदान दिया। पूर्व जिला पार्षद हरीश बैंसला, ज्ञानी सरपंच, हट्टी चेयरमैन, करतार सरपंच, देवा सरपंच, जगत, इंद्र खलीफा, डॉ. नरेश, मास्टर ओमपाल, राजेश फुलवाड़ी, मनोज मास्टर, राजेंद्र हवलदार, राजेंद्र बैसला, हरित बैसला, अमन बैसला, नरेंद्र कसाना, वीर जावली मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed