{"_id":"6ac006f0a86d855dae0fa50a","slug":"man-dies-after-being-hit-by-train-palwal-news-c-24-1-pal1005-128733-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले के असावटा गांव रेलवे फाटक के पास शुक्रवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा अप और डाउन मेन लाइन के बीच हुआ। सूचना मिलने पर जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। जीआरपी के एएसआई देवरतन ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, व्यक्ति रात करीब साढ़े 10 से 11 बजे के बीच रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन में फंसने के कारण वह करीब 200 मीटर तक घसीटता चला गया। हादसा इतना भीषण था कि शरीर के कई हिस्से अलग होकर रेलवे ट्रैक पर बिखर गए। मृतक का सिर भी बरामद नहीं हो सका।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मृतक सांवले रंग का पुरुष है और उसकी उम्र करीब 40 से 45 वर्ष है। पहचान के लिए आसपास के थानों में सूचना भेजकर परिजनों की तलाश की जा रही है।