{"_id":"64690ed3f8e9dd0d8b03bcc9","slug":"maharana-pratap-park-and-shopping-complex-will-be-beautified-at-a-cost-of-three-crores-palwal-news-c-24-1-snoi1004-136-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: तीन करोड़ की लागत से महाराणा प्रताप पार्क व शॉपिंग परिसर का होगा सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: तीन करोड़ की लागत से महाराणा प्रताप पार्क व शॉपिंग परिसर का होगा सौंदर्यीकरण
विज्ञापन
20पीएएलपी7- पार्क में ट्रैक बनाने के कार्य का शुभारंभ करते विधायक दीपक मंगला।
पार्कों में घूमने के लिए बनाए जाएंगे ट्रैक, ओपन जिम, रेन सेंटर, बेंच लगाने सहित होंगे अन्य कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हुडा सेक्टर के आस-पास रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। सेक्टर दो स्थित महाराणा प्रताप पार्क व शॉपिंग परिसर के सौंदर्यीकरण पर सरकार तीन करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस राशि से शॉपिंग परिसर में सड़क बनाई जाएगी तथा पार्किंग सुविधा की जाएगी। इसके अलावा महाराणा प्रताप पार्क में लोगों के सहूलियत के लिए कार्य किया जाएगा। पार्क में पैदल घूमने वालों को लिए ट्रैक भी बनाए जाएंगे। पार्क में ओपन जिम से लेकर रेन सेंटर का निर्माण, बेंच लगाने, कूड़े रखने सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शनिवार को दीपक मंगला ने तीन करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ किया।
विकास कार्यों का शुभारंभ कर दीपक मंगला ने कहा कि प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के विकास में सरकार को कोई कसर नहीं छोड़ रही है। शहर वासियों को हर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रयासरत है। पार्कों में हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार का उद्देश्य है कि लोगों को स्वस्थ रखा जाए। लोग स्वस्थ रहेंगे, तभी देश का ज्यादा से ज्यादा विकास होगा। उन्होंने कहा कि पार्कों में ट्रैक बनाए जा रहे हैं, ताकि लोग सड़कों पर चलकर दुर्घटनाग्रस्त न हों। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए भी ट्रैक बनाने की योजना भी बनाई जा रही है।
इस मौके पर नगर परिषद चेयरमैन यशपाल, वाइस चेयरमैन मनोज बंधू, मुकेश सिंगला, सुरेंद्र सिंगला, रणवीर सिंह मनोज, यशपाल, आरडब्ल्यूए प्रधान कमल सिंह, मेघश्याम शर्मा, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता संदीप दहिया, कार्यकारी अभियंता अश्वनी गौड़, उपमंडल अधिकारी अवनीश त्यागी, कनिष्ठ अभियंता धीरज कुमार, ठेकेदार राजेश शर्मा, हर किशन तेवतिया, प्रवीण ग्रोवर, संजय वाल्मीकि, हरी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन विकास कार्यों का किया गया शुभारंभ
हुडा सेक्टर दो स्थित शॉपिंग परिसर में सड़क व पार्किंग बनाने का कार्य शुरू किया गया है। इसके अलावा महाराणा प्रताप में रेन सेंटर बनाने, आमजन के बैठने के लिए बेंच लगाने, साफ-सफाई रखने हेतु कूड़ेदान रखने, स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ओपन जिम लगाने के कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों पर 2.42 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न पार्कों में लोगों के घूमने के लिए ट्रैक बनाए जाएंगे, जिन पर 40 से 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।