फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   loot

ट्रक चालक से हथियार के बल पर की लूटपाट

Mon, 10 Jun 2019 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
loot
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र अंतर्गत स्पीड ब्रेकर पर ट्रक को रुकवाकर दो युवक हथियार के बल पर चालक से हजारों रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित चालक की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि पलवल के गांव औरंगाबाद निवासी सुरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अशोका लीलेंड गाड़ी पर ड्राईवर का काम करता है। गत 9 जून की रात को सुरेश भाटिया कालोनी स्थित ओम गैस एजेंसी से गाड़ी को लेकर फरीदाबाद के लिए चला था। पीड़ित के साथ उस समय गांव मितरोल निवासी परिचालक जितेंद्र भी मौजूद था। पीड़ित गाड़ी को लेकर सहरावत अस्पताल से थोड़ा आगे स्पीड ब्रेकर पर पहुंचा और गाड़ी को धीमा किया तो वहां पहले ही खड़े दो युवक गाड़ी पर चालक व परिचालक साइड में लटक गए। चालक साइड लटके हुए युवक ने हथियार दिखाते हुए कहा कि जो भी कुछ है उसे निकाल दे। डर की वजह से पीड़ित ने अपनी जेब में रखे सात हजार रुपये उस युवक को दे दिए। जिसके बाद दोनों युवक गाड़ी की चाबी को निकालकर पैदल ही भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed