फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   loot formed by father and son at gun point

पिता-पुत्र से गन प्वाइंट पर लूटी नकदी

Sat, 09 Nov 2019 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
loot formed by father and son at gun point
हथियार के बल पर पिता-पुत्र से नकदी लूटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित तुमसरा टोल प्लाजा के समीप कार सवार पिता-पुत्र से गन प्वाईंट पर हजारों रुपये की नकदी को लूटने का मामला सामने आया है। मुंडकटी थाना पुलिस ने मामले में बाइक सवार तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई देवेंद्र के अनुसार ओल्ड फरीदाबाद निवासी देवराज ने शिकायत दर्ज कराई है कि सात नवंबर को वह और उसका पुत्र गगन कार में सवार होकर भरतपुर के लिए जा रहे थे। जब वह गांव तुमसरा स्थित टोल प्लाजा को क्रॉस कर थोड़ा आगे पहुंचे, तो उसके पुत्र गगन ने पेशाब करने के लिए कार को किनारे रुकवाया। उसी दौरान पलवल की तरफ से एक बाइक पर तीन युवक कंबल ओढ़कर आए और बाइक को कार के आगे लगाकर दो युवक पीड़ित के पास आए और पिस्टल लगाकर कहा कि जो कुछ भी है निकाल दो। बदमाशों ने पीड़ित से 9500 रुपये व पुत्र गगन से 4500 रुपये लूट लिए तथा फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed