फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   kishan andolan, farmer will block the KMP and KGP highway on 6 of march

केएमपी-केजीपी जाम करने के लिए किसानों ने भरी हुंकार

Fri, 05 Mar 2021 09:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 09:23 PM IST
विज्ञापन
kishan andolan, farmer will block the KMP and KGP  highway on 6 of march
पलवल में किसान आंदोलन के तहत चल रहे धरना में उपस्थित किसान - फोटो : Palwal
पलवल। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे धरने में शुक्रवार को किसानों ने केएमपी-केजीपी को जाम करने के लिए हुंकार भरी। किसानों ने एलान किया कि 6 मार्च को किसी भी वाहन को नहीं निकलने दिया जाएगा। साथ ही धरने को सफल बनाने के लिए किसानों के प्रतिनिधिमंडल अलग-अलग टोलियां बनाकर गांवों में जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं और शनिवार को धरनास्थल पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने के लिए किसानों से अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को धरने पर बैठे किसानों को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि सरकार जितना किसानों को झुकाने का प्रयास करेगी, उतना ही किसान मजबूती से आंदोलन करेगा। मास्टर महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि किसानों से भारी संख्या में पहुंचने के लिए आह्वान किया जा रहा है। इस दौरान धरने की अध्यक्षता जयपाल नागर असावटा ने की। संचालन राजकुमार घुघेरा ने किया। इस अवसर पर किसान नेता अच्छेलाल जोधपुर, घनश्याम दास शर्मा ततारपुर, रमेश चंद, ताराचंद, मोहन दीघोट, मुखराम, महेंद्र सिंह बंचारी, इंद्र सिंह रावत, राजेश रावत, अशोक दीघोट, हुकम सिंह अटोहां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed