फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Killuka and re-create the tension in the village Guraksr

गांव खिल्लुका व गुराकसर में फिर से बना तनाव का माहौल

Mon, 05 Sep 2016 05:00 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
अमर उजाला ब्ययूराो Updated Mon, 05 Sep 2016 05:00 PM IST
विज्ञापन

समगौत्र विवाह को लेकर मंगरिया तंवर गौत्र पाल के गांवों ने गांव खिल्लूका की घेराबंदी शुरू कर दी है। हालात ये बने हुए हैं कि गांव गुराकसर, पचानका, गौहपुर, अंधरौला एवं मोहदमका के लोगों ने शनिवार की रात को गांव गुराकसर में संयुक्त पंचायत की। पंचायत में फैसला लिया गया है कि यदि गांव खिल्लूका के लोगों ने गुराकसर गांव की लड़की को वापस नहीं दिया तो उक्त गांव का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा तथा गांव के लोगों की नाकाबंदी भी की जाएगी। 

विज्ञापन


उसी समय से पांचों गांवों में सार्वजनिक मुनादी भी कराई गई तथा प्रमुख मार्गों पर पहरा लगा दिया गया। कहा गया है कि किसी भी स्थान पर यदि खिल्लूका का कोई आदमी मिलेगा तो उसे वहीं घेर लिया जाएगा। यह फैसला तुरंत प्रभाव से लागू हो गया। अब हालात ये हो गए हैं कि गांव खिल्लूका के लोग अपने गांव में ही घिरकर रह गए हैं। 
विज्ञापन


विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में 110 छात्र गांव खिल्लूका के निवासी हैं जो कि हथीन, पलवल व फरीदाबाद तक जाते हैं। अभिभावकों में बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता व्याप्त हो गई है। दोनों गांवों के लोगों ने इससे पूर्व में पुलिस को शिकायतें की हैं। लेकिन ताजा मामले में अभी तक किसी ने भी हथीन थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खिल्लूका गांव के लोगों का कहना है कि प्रशासन को स्वयं पहल करके इस विवाद का निपटारा कराना चाहिए। इस बारे में हथीन के डीएसपी बलवीर सिंह का कहना है किसी को भी कानून हाथ में लेने की छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि गांव गुराकसर की एक युवती ने गांव खिल्लूका के युवक के साथ निकाह कर लिया था। यह मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा। गुराकसर गांव के लोगों ने निकाह को अवैध कराने का प्रयास किया लेकिन हाईकोर्ट ने निकाह करार दे दिया। 


युवक और युवती दोनों एक ही गौत्र के हैं। स्थानीय खाप पंचायत को यह समगौत्र विवाह मंजूर नहीं है। इसी के चलते विवाद और तनाव के हालात बन गए हैं। सूत्रों के मुताबिक मध्यस्थों के माध्यम से तथा पंचायत के दबाव के चलते गंाव खिल्लूका के लोगों ने उक्त निकाह पर पुनर्विचार करने की बात कही थी। कुछ शर्तें लगाकर गुराकसर वालों को उक्त लड़की सौंपने का वादा भी किया गया था परंतु शर्तें पंचायत को मंजूर नहीं थीं। इस कारण विवाद नहीं सुलझ पाया। मामले में खुफिया विभाग ने भी राज्य मुख्यालय को इसकी रिपोर्ट भेज दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed