{"_id":"66f300629f832cf25f0ecb8e","slug":"kidnapping-and-killing-a-young-man-palwal-news-c-24-1-fb11002-108779-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: युवक का अपहरण कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: युवक का अपहरण कर हत्या
विज्ञापन
- परिजनों ने तलाश के दौरान आरोपियों को मृतक की बाइक सहित किया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। थाना क्षेत्र के गांव भुलवाना से सोमवार की सुबह काम पर गए 32 वर्षीय खेमचंद नामक युवक का अपहरण कर उसकी हत्या करने का मामला सामने में आया है। परिजनों को घटना की जानकारी तब मिली जब शाम होने पर मृतक के फोन पर घर आने के बारे में जानकारी ली, लेकिन आरोपियों ने परिजनों को फोन पर गाली गलौज देकर धमकी दी। इसके बाद परिजनों ने लापता बेटे की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान परिजनों ने बाजार से मृतक की बाइक सहित दो अपहरण करने वाले आरोपियों को पकड़ लिय, जिसमें से एक आरोपी फरार हो गया जबकि दूसरे आरोपी को परिजनों पुलिस के हवाले कर दिया। मंगलवार की सुबह पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर मृतक के शव को बरामद कर लिया।
युवक की हत्या के बाद परिजनों ने होडल थाने का घेराव कर बवाल काटा। परिजनों ने पुलिस से हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही होडल डीएसपी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द हत्यारों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करेगी। पुलिस ने मृतक युवक की माता की शिकायत पर अपहरण व हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की दो टीमें हत्यारों की तलाश में जुटी हुई हैं। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिया पलवल के सिविल अस्पताल में भेज दिया। बताया जाता है की पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस युवक से पूछताछ करने में जुटी है।
जानकारी के अनुसार गांव भुलवाना निवासी किशनवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि सोमवार शाम बेटा खेमचंद बाइक से काम पर गया था। जब वह रात तक भी घर नहीं लौटा तो उन्होंने उसे फोन किया। उसने बताया की खेमचंद का फोन किसी अन्य युवक ने उठाया और उसने किशनवती से गाली-गलौच करनी शुरू कर दी। फोन पर बात कर रहे युवक ने किशनवती से कहा कि हमने तेरे लड़के को उठा लिया है। किशनवती ने मामले की जानकारी पड़ोसियों व अन्य परिजनों को दी। परिजनों ने होडल थाना पुलिस को शिकायत देकर मामले से अवगत कराया। देर रात जब खेमचंद के परिजन व पड़ोसी उसे ढूंढ रहे थे तो गढ़ी पट्टी के पेट्रोल पंप के पास उन्होंने खेमचंद की बाइक देखी जिसपर दो युवक बैठे थे। खेमचंद के परिजनों ने बाइक का पीछा किया और बाइक सवारों को रुकने के लिए कहा। गाड़ी का पीछा करता देख बाइक सवार एक युवक बाइक से कूदकर भाग गया, लेकिन परिजनों ने दूसरे युवक को बाइक सहित दबोच लिया। खेमचंद के परिजन युवक को बाइक सहित थाने में ले आए। मंगलवार सुबह खेमचंद के परिजनों को सूचना मिली की गढ़ी पट्टी के निकट नाले के पास खेमचंद का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही खेमचंद के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की तो वह शव खेमचंद का था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पलवल के सिविल अस्पताल में भेज दिया। मृतक खेमचंद के परिजन व गांव भुलवाना के दर्जनों ग्रामीण एकत्रित होकर थाने पर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर पुलिस से हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। थाने के गेट पर मृतक खेमचंद के परिजनों की चीख-पुकार शुरू हो गई। मृतक के परिजनों द्वारा थाने के घेराव करने की सूचना मिलते ही होडल डीएसपी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंच गए। डीएसपी ने मृतक के परिजनों को समझाकर घर लौटा दिया। इस मामले में थाना प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि मृतक खेमचंद के परिजनों की शिकायत पर अपहरण व हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि जिस युवक से मृतक की बाइक बरामद हुई है उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा की इस मामले में जो भी हत्यारे है उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।