{"_id":"5f1dbe8c8ebc3e63887e271c","slug":"kargil-martyrs-remembered-palwal-news-noi5259202169","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
पलवल में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे लोग।
- फोटो : Palwal
कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
पलवल/होडल। कारगिल विजय दिवस पर रविवार को शहीद समुंद्र सिंह हुड्डा और शहीद राजबीर सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने उनके स्मारक और प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर वीर सपूतों को याद किया। विभिन्न संस्थाओं ने शहीदों को याद करते हुए पौधरोपण भी किया।
शहीद समुंद्र सिंह हुड्डा स्मारक पर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शहीद नायक समुंद्र सिंह हुड्डा यादगार सेवा समिति के अध्यक्ष रामफल हुड्डा मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कारगिल शहीद राजवीर सिंह सौरोत सेवा समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह सौरोत और संचालन संस्था के जिला संयोजक विष्णु गौड़ ने किया। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स ने कारगिल के 527 शहीदों की पुण्य स्मृति में 527 पौधे लगाने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में शहीद समुंद्र सिंह हुड्डा के छोटे भाई रामफल हुड्डा, विष्णु गौड, संस्था के महासचिव दीपचंद सौरोत, राजकुमार तायल, रमेश बघेल, प्रदीप मित्तल, सुनील धीमान, सतीश गर्ग, बिजेंद्र लाठर, चतर सिंह राठी, मनजीत सिंह हुड्डा, गिरधारी लाल शर्मा, सुमित, सतीश, संदीप आदि मौजूद रहे।
वहीं, गांव गढी पट्टी स्थित शहीद राजबीर सिंह स्मारक पर माल्यार्पण कर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। शहीद के बड़े भाई प्रताप सिंह ने कहा कि 17 मार्च 1988 को राजबीर भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और 7 जुलाई 1999 को देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। रंजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, दीपक सौरोत, बीरू, मोतीराम, जोगेंद्र सिंह, डिगम्बर सिंह, धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे।

होडल में शहीद समुंद्र सिंह हुड्डा को श्रद्धांजलि अर्पित करते स्काउट्स एंड गाइड्स।- फोटो : Palwal
विज्ञापन