{"_id":"6a7b76779f894043350e4130","slug":"kanwariya-and-teenage-girl-killed-in-road-accidents-palwal-news-c-24-1-pal1009-126924-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: सड़क हादसों में कांवड़िये व किशोरी की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: सड़क हादसों में कांवड़िये व किशोरी की मौत, एक घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में कांवड़िये समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पहला हादसा बघौला के पास एनएच-19 पर हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से कांवड़िये की मौत हो गई। वहीं, सुल्तापुर मोड़ के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से 14 वर्षीय किशोरी की जान चली गई। दोनों मामलों में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के अनुसार रहराना निवासी जोगिंद्र ने शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई बिजेंद्र सोमवार शाम करीब आठ बजे हरिद्वार से कांवड़ लेकर गांव के मंदिर पहुंचा था। कांवड़ मंदिर में रखने के बाद वह गांव निवासी राकेश के साथ बाइक से अपने कांवड़िया साथियों को लेने बल्लभगढ़ की ओर जा रहा था। उनके साथ दूसरी बाइक पर गांव निवासी दीपक और टीकरी ब्राह्मण निवासी देवेश भी जा रहे थे।
सत्य साईं अस्पताल के सामने पहुंचते ही पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बिजेंद्र और राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया। बाद में बिजेंद्र को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से किशोरी ने तोड़ा दम
दूसरे हादसे में सुल्तापुर मोड़ के पास मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से 14 वर्षीय किशारी की मौत हो गई। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी बीरा के रूप में हुई है। वह अपने रिश्तेदारों के यहां गांव कुशक आई हुई थी।
बताया गया कि बीरा सुल्तापुर मोड़ के पास खड़ी थी। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर चांदहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
तेज रफ्तार गाड़ियों पर नियंत्रण नहीं
जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों और इनमें जा रही लोगों की जान से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस की ओर से लगातार दावे किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहनों से हादसे थम नहीं रहे हैं। लोगों का कहना है कि हादसों को रोकने के लिए केवल इंतजामों के दावे नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर सख्ती से कार्रवाई की जरूरत है।