फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Kanwar Yatra sets out from the Aravalli hills.

Palwal News: अरावली की पहाड़ियों से निकली कांवड़ यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra sets out from the Aravalli hills.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। अरावली पर्वतमाला में स्थित प्राचीन शिव मंदिर से शनिवार को शनि धाम मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। महंत योगी कृष्ण नाथ जी महाराज के सानिध्य में निकली यात्रा में सैकड़ों साधु-संत, महात्मा और श्रद्धालु शामिल हुए। कांवड़ियों के हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा अरावली क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु कांवड़ लेकर पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शनि धाम मंदिर की ओर रवाना हुए। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। साधु-संतों और भक्तों की बड़ी संख्या के चलते कांवड़ यात्रा का स्वरूप भव्य नजर आया। पूरे मार्ग में धार्मिक जयघोष से वातावरण शिवमय बना रहा। कांवड़ यात्रा के बाद श्री बाबा रवि नाथ जी खड़ेश्वरी बाबा की पावन स्मृति में आयोजित सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन, पूर्णाहुति एवं महायज्ञ का विधिवत समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed