{"_id":"68700f1ca44b8c5840022e5c","slug":"kanwar-yatra-additional-buses-will-run-for-haridwar-palwal-news-c-24-1-gr11004-116077-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा : हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बसें चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा : हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बसें चलेंगी
विज्ञापन
एक अतिरिक्त बस का संचालन बृहस्पतिवार को, भक्तों की तादाद के हिसाब से बढ़ाई जाएगी संख्या
पलवल। कांवड़ यात्रा शुक्रवार से शुरू हो रही है। जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगे। यूपी सीमा से सटे होने के कारण यहां हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश से लाखों कांवड़िए आते हैं। इसको देखते हुए पलवल बस डिपो ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पलवल से हरिद्वार के लिए दो बसें चलती हैं। पहली बस सुबह 6 बजे और दूसरी सुबह 11 बजे चलती है। डिपो प्रशासन ने यात्रियों की मांग को देखते हुए बृहस्पतिवार को एक अतिरिक्त बस चलाने का निर्णय लिया है।
जीएम नवनीत कुमार ने बताया कि हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की तादाद जैसे-जैसे बढ़ेगी, उसके अनुसार बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। मीनार बाजार, बस अड्डा बाजार, कैंप बाजार समेत शहर के सभी प्रमुख बाजारों में दुकानें सज गई हैं। दुकानदारों का कहना है कि सावन माह शुरू होने के साथ ही बाजार की रौनक बढ़ जाती है।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट हुए नियुक्त
कांवड़ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। आदेशानुसार संबंधित एसडीएम अपने क्षेत्रों के ओवरऑल इंचार्ज होंगे। हथीन थाना क्षेत्र में तहसीलदार प्रेम प्रकाश, बहीन में एसडीई विपिन व्यास, उटावड़ में बीडीपीओ जितेंद्र चौहान, शहर पलवल में एसडीओ हेमंत शर्मा, सदर थाना पलवल में कार्यकारी अभियंता मोहित वशिष्ठ, कैंप थाना में एसडीई सिद्धार्थ देव, गदपुरी में बीडीपीओ प्रवीण कुमार, चांदहट में एसडीओ बिजेंद्र कुमार, होडल में तहसीलदार अनिल कुमार, मुंडकटी में बीडीपीओ नरेश कुमार, हसनपुर में नायब तहसीलदार मोहम्मद खान, ट्रैफिक व्यवस्था के लिए जीएम रोडवेज नवनीत सिंह और लघु सचिवालय के लिए तहसीलदार दिनेश को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
21 नाके और 3 अंतरराज्यीय नाके बनाए गए
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा के लिए 21 नाके और 3 अंतरराज्यीय नाके स्थापित किए गए हैं। दोनों टोल प्लाजा (गदपुरी व करमन) पर 2-2 लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित की गई हैं। 14 पीसीआर, 24 राइडर वाहन, फायर ब्रिगेड, क्रेन और एंबुलेंस 24 घंटे तैनात रहेंगे। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि यात्रा के दौरान नशा या शोर मचाने वालों पर सख्त नजर रहेगी। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त की जाएगी। सड़कों, नहरों और नदी के पास साइन बोर्ड व स्पीड लिमिट बोर्ड लगाए जाएंगे। कांवड़ यात्रा में हथियार या नुकीले भाले लेकर चलने पर पाबंदी रहेगी। पुलिस ने सभी से सहयोग की अपील की है ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।