फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   jwellary and cash theft

चार घरों और एक दुकान से आभूषण व नकदी चोरी

Thu, 30 Jan 2020 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
jwellary and cash theft
चार घरों और एक दुकान से आभूषण व नकदी चोरी
विज्ञापन

पलवल। गांव किशोरपुर में देर बुधवार देर रात चार घरों व एक दुकान का ताला तोड़कर चोर लाखो रुपये नकदी व सोने चांदी के आभूषणों को चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं निकलते समय गांव के एक व्यक्ति ने चोरों को देखा, तो उन्होंने हवाई फायर किया और फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गदपुरी थाना पुलिस ने शिकायत में आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। गदपुरी थाना प्रभारी रामचंद्र जाखड़ के अनुसार गांव किशोरपुर निवासी वेदप्रकाश ने पुलिस को दी बताया कि बुधवार की रात को उसके मकान के अंदर बने कमरे में रखी हुई अलमारी का ताला तोड़कर चोर उसमें रखी हुई दो जोड़ी सोने की झुमकी, एक जोड़ी झाले, एक मंगलसूत्र, दो अंगूठी, एक कंठी माला, एक लाकेट, दो जोड़ी चांदी की पायल व एक लाख 50 हजार रुपये चोरी कर ले गए। गांव निवासी तुलसी के घर का ताला तोड़कर चोर एक हाथ घड़ी व 1200 रुपये, महेश के घर से एक सोने की झुमकी, अंगूठी, एक चांदी की तगड़ी, तीन जोड़ी पायल, बच्चो की चूड़ी व करीब दो लाख रुपये, दिनेश के घर से एक सोने की चेन, एक अंगूठी, दो जोड़ी चांदी की पायल व 50 हजार रुपये और दलवीर की द़ूकान से 10 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सुबह करीब तीन बजे जब उसका पड़ोसी ताराचंद अपने खेतों में पानी लगाने के लिए जा रहा था, तो दलबीर की दुकान से कुछ नकाबपोश युवकों को निकलते देखा, उन लोगों ने ताराचंद को देखकर हवाई फायर किया और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed