फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Jmajm was rainy, the submerged city

झमाझम हुई बरसात, शहर हुआ जलमग्न

Thu, 01 Sep 2016 04:33 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
अमर उजाला ब्ययूराो Updated Thu, 01 Sep 2016 04:33 PM IST
विज्ञापन
Jmajm was rainy, the submerged city
बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बुधवार सुबह से ही हो मूसलाधार बरसात के कारण पूरा शहर जलमग्न हो गया। शहर की सड़कों व बाजार की गलियों में कई-कई फुट गहरा पानी भर गया। इस जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


इसके अलावा निचले स्तर पर रहने वाले लोगों के घरों के अंदर भी बरसात का पानी प्रवेश कर गया। शहर के लोग शहर में जलभराव की बद्तर स्थिति को देखते हुए प्रशासन को कोसने में लगे थे। लोगों की शिकायत के बावजूद भी प्रशासन ने शहर की कोई सुध नहीं ली और देर शाम तक भी पानी सड़कों व गलियों में भरा हुआ था। 
विज्ञापन


पिछले दिनों हुई बरसात से नगर परिषद व जनस्वास्थ्य विभाग ने कोई सबक नहीं लिया। बुधवार को क्षेत्र में प्रात: छह बजे से शुरू हुई मूसलाधार बरसात ने नपा और जनस्वास्थ्य विभाग के पानी निकासी के दावों को बरसात के पानी में ही बहा दिया। झमाझम बरसात से हुए जलभराव  के कारण लोग अपने घरों में ही कैद होकर रह गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह जैसे ही बरसात शुरू हुई तो दफ्तर मे जाने वाले नौकरीपेशा लोगों और स्कूलों में जाने वाले छात्रों-अध्यापकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई प्राइवेट स्कूलों के संचालकों ने तो बरसात को देखते हुए अपने स्कूलों की छुट्टी कर दी। सडक माग पर कई कई फुट पानी भर गया जिसके कारण गाड़ियों और दुपहिया वाहनों को पानी में फंसे हुए देखा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed