फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Jewellery worth lakhs of rupees stolen from landlord house in Palwal

चोर हैं या किराएदार: पहले किराये पर लेते हैं कमरा, फिर चुरा लेते हैं लाखों का सामान; मकान मालिक हो जाएं सावधान

Fri, 04 Oct 2024 05:58 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल (हरियाणा) Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 04 Oct 2024 05:58 PM IST
सार

पलवल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां कमरा किराये पर लिया और उसके बाद मकान मालिक के घर से लाखों रुपये के जवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Jewellery worth lakhs of rupees stolen from landlord house in Palwal
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : freepik.com

विस्तार

जिले में चोरी की वारदात निरंतर जारी है। अब एक माह पहले कमरा किराये पर लिया और मकान मालिक के घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। वहीं ओमेक्स सिटी स्थित मकान से अलमारी, ट्रांसफार्मर, पंखे व पीतल की फिटिंग चोरी कर ली। शहर व कैंप थाना पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। अभी तक पुलिस चोरों की पहचान नहीं कर पाई है।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता एएसआई संजय कादियान के अनुसार देवनगर निवासी महेश कुमार ने शहर थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि करीब एक माह पहले उसके पास कृष्णा कॉलोनी निवासी तरुण व सांवल बिहार निवासी राजेश देवी कमरा लेने के लिए आए थे। उन्होंने दोनों को कमरा दे दिया। अब आरोपी उसके मकान से चार सोने की चूड़ी, एक सोने का पैंडल, दो सोने की अंगूठी, दो कुंडल, चांदी की तगड़ी, दो जोड़ी पायल, एक चांदी की अंगूठी, लक्ष्मी गणेश की 400 ग्राम की मूर्ति, 13 चांदी के सिक्के चोरी कर लिए।
विज्ञापन


वहीं ओमेक्स सिटी स्थित फेस एक निवासी राकेश सारवाल ने कैंप थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके मकान से एक ट्रांसफार्मर, तीन अलमारियों के स्टील रैक, दरवाजों के चाबी, पंखे, शौचालय की पीतल की फिटिंग सहित अन्य सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed