{"_id":"58aad3ad4f1c1b0753b2318e","slug":"jat-protest-commemorated-martyr-s-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट धरने में मनाया बलिदान दिवस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट धरने में मनाया बलिदान दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
जाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 दिनों से गांव अलावलपुर में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से चल रहे धरने के दौरान रविवार को बलिदान दिवस मनाया गया। इस दौरान उन लोगों को श्रद्धांजलि दी गई, जिनकी गत वर्ष आरक्षण आंदोलन के दौरान मौत हो गई थी। इस अवसर पर यज्ञ किया गया और दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान धर्मवीर तेवतिया ने की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सरकार मनमानी कर रही है। वह मांगों को मानने कीबजाए समाज के लोगों को तोड़ना चाहती है। वक्ताओं का कहना था कि आंदोलन के लिए आगे की रणनीति बनाई जाए, ताकि सरकार से अपने हक की लड़ाई लड़ी जा सके। इस मौके पर जाट नेता केके चौधरी मथुरा, रणवीर चौहान, संजय महलावत किशनगढ़ ने पलवल आकर धरने को समर्थन दिया। फरीदाबाद से अरविंद्र भारद्वाज व देवेंद्र तेवतिया ने भी आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन