{"_id":"601add758ebc3e49ff0286ae","slug":"jaggery-started-in-palwal-sugar-mill-palwal-news-noi5635928195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलवल चीनी मिल में गुड़ का उत्पादन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलवल चीनी मिल में गुड़ का उत्पादन शुरू
विज्ञापन
पलवल ( प्रवीण बैंसला)। सहकारी चीन मिल पलवल में केमिकल रहित गुड़ बनाने का पायलट प्रोजेक्ट शुरू हो गया है। यह लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाएगा। गुड़ में किसी भी तरह की मिलावट नहीं की जा रही है। गुड़ बनाने के लिए खास तौर पर बागपत से कारीगर बुलवाए गए हैं, जो पूरी तत्परता के साथ गुड़ बनाने का काम कर रहे हैं। फिलहाल दो भट्ठियों पर गुड़ बनाया जा रहा है। कारीगरों के अनुसार फिलहाल 18 से 20 क्विंटल गुड़ रोजाना तैयार किया जा रहा है। गुड़ का रेट 50 रुपये प्रति किलोग्राम रखा गया है।
दरअसल, हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने जुलाई 2020 में पलवल व कैथल चीनी मिल को घाटे से उबारने के लिए गुड़ के उत्पादन की घोषणा की थी। पिराई सत्र के शुभारंभ के साथ ही गुड़ का उत्पादन भी शुरू किया जाना था। घोषणा के अनुसार 12 जनवरी को गुड़ बनाने का प्रोजेक्ट शुरू किया गया, परंतु कुछ कारणवश उसे बंद करना पड़ा। (संवाद)
अब दोबारा से गुड़ बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। गुड़ बनाने का ठेका गाजियाबाद की कंपनी ओम इंटरप्राइजेज को सौंपा गया है। ठेकेदार मोहित ने बताया कि बागपत के कारीगर गुड़ बनाने का काम कर रहे हैं। गुड़ बनाने में 24 लोगों की टीम काम कर रही है।
विज्ञापन
केमिकल रहित गुड़ से सुधरेगी सेहत
गुड़ बनाने वाले मुख्य कारीगर विद्यानंद ने बताया कि गुड़ में किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। गुड़ में सफाई के लिए भिड़ी की लकड़ी का पानी व अरंडी का तेल डाला जा रहा है, जोकि पूरी तरह से केमिकल रहित है। गुड़ में काफी मिठास है तथा यह सेहतमंद भी है। इस गुड़ को खाने से लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी, जिससे उनकी सेहत भी सुधरेगी।
दो स्थानों पर की जाएगी गुड़ की बिक्री
चीनी मिल के सेल्स अधिकारी धर्मबीर चौहान ने बताया कि एक किलोग्राम व 10 किलोग्राम की पैकिंग की जा रही है। फिलहाल गुड़ को बेचने के लिए चीनी व लघु सचिवालय पर स्टॉल लगाए जाएंगे। गुड़ की कीमत कमेटी द्वारा 50 रुपये प्रति किलोग्राम रखी गई है। एक क्विंटल गन्ने से 12 किलोग्राम गुड़ बनता है तथा पांच रुपये प्रति किलोग्राम ठेकेदार लेता है। आगे गुड़ की कीमतों में कमी आने की उम्मीद है।