फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   ITI: 1,118 applications received for 464 seats

आईटीआई : 464 सीटों के लिए आए 1,118 आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
ITI: 1,118 applications received for 464 seats
हथीन। आईटीआई हथीन में 17 ट्रेड्स की 464 सीटों के लिए 1,118 आवेदन आए हैं। अब स्टाफ प्रथम मेरिट बनाने की तैयारियों में लगा है। प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह ने बताया कि सर्वाधिक आवेदन इलेक्ट्रिक सीट के लिए आए हैं। इस ट्रेड के लिए 336 आवेदन आए हैं। इसके अलावा कोपा के लिए 184, फीटर के लिए 106, वायरमैन के लिए 100 एवं रेफ्रिजरेशन के लिए 87 आवेदन आए हैं। उन्होंने बताया कि डीजल मैकेनिक के लिए 70, इलेट्रॉनिक मैकेनिक के लिए 65, वेल्डर एवं ड्राफ्ट्समैन सिविल के दोनों के लिए 54 -54,प्लंबर के लिए 33, टर्नर के लिए 15 आवेदन आए हैं। पहली मेरिट लिस्ट तीन जुलाई को जारी की जाएगी। तीन से सात जुलाई तक छात्रों के दस्तावेजों की भौतिक जांच की जाएगी। पहली मेरिट लिस्ट में सीट पाने वाले छात्र आठ जुलाई तक फीस जमा करवा सकेंगे। इसके बाद नौ जुलाई को ऑनलाइन प्रक्रिया का दूसरा चरण शुरू होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed