Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   It takes half an hour to cover one kilometer.

Palwal News: एक किलोमीटर तय करने में लग रहा आधा घंटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
It takes half an hour to cover one kilometer.
बीसरू मोड़ पर सड़क किनारे भट्टी तो पैमा मोड़ पर रेहड़ियों का कब्जा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। शहर में अतिक्रमण की समस्या अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। सड़कों पर अवैध कब्जों के चलते वाहन चालकों को आए दिन जाम से जूझना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि मुख्य मार्ग पर करीब एक किलोमीटर का सफर तय करने में आधा घंटा तक लग जाता है। बीसरू मोड़ और पैमा मोड़ अतिक्रमण के प्रमुख केंद्र बने हुए हैं, लेकिन लंबे समय से बनी इस समस्या पर नगर पालिका प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही।
बीसरू मोड़ पर सड़क किनारे भट्टी रखकर संचालन किया जा रहा है। इससे सड़क का काफी हिस्सा घिर जाता है और वाहनों के निकलने के लिए जगह कम बचती है। वहीं, पैमा रोड के सामने रेहड़ी चालकों ने सड़क किनारे डेरा जमा रखा है। रेहड़ियों के कारण मुख्य मार्ग संकरा हो जाता है। ऐसे में आमने-सामने से वाहनों के आने पर जाम की स्थिति बन जाती है। दोपहिया वाहन चालक भीड़ के बीच से निकलने का प्रयास करते हैं, जिससे परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

इस बारे में सिटी थाना प्रभारी भगत सिंह ने बताया कि दिन में पुलिस के जवान गश्त करते हैं ताकि जाम न लगे। जल्द ही नगर पालिका प्रशासन के साथ अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
अतिक्रमण को लेकर नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। त्योहारी सीजन के कारण बाजार में भीड़ है, दीपावली के बाद पुलिस प्रशासन को साथ लेकर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा, जिसके बाद शहर की सडकों पर जाम की समस्या नहीं रहेगी। - साहिल धनखड, सचिव, नगर पालिका, पुन्हाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article