फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Irregularities in land acquisition of Dadri-Mumbai Railway Freight Corridor, case against eight including six patwaris

दादरी-मुंबई रेलवे फ्रेट कॉरिडोर की जमीन अधिग्रहण में अनियमितता, छह पटवारियों सहित आठ पर केस

Sat, 26 Jun 2021 10:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Irregularities in land acquisition of Dadri-Mumbai Railway Freight Corridor, case against eight including six patwaris
पलवल। दादरी-मुंबई रेलवे फ्रेट कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण में बरती गई अनियमितताओं के मामले में विवाद खत्म नहीं हो रहा है। अब जिला उपायुक्त नरेश नरवाल ने छह पटवारियों सहित आठ कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। कैंप थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन खबर लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस मामले में एसडीएम कंवर सिंह को निलंबित किया जा चुका है। जबकि, एसडीएम जितेंद्र कुमार और नरेश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, यूपी के दादरी से नवी मुंबई रेलवे फ्रेट कॉरिडोर के लिए जिले के करीब 10 गांवों की जमीन अधिग्रहण की गई थी। गांव असावटी, जटौला, मैदापुर, पृथला में रेलवे फ्रेट कॉरिडोर के लिए अधिगृहीत जमीन का अवार्ड घोषित कर दिया गया। रेलवे की पॉलिसी के अनुसार जिस किसान की जमीन अधिगृहीत हुई, उसे सरकारी नौकरी या पांच लाख रुपये अतिरिक्त दिए जाने थे। लाभ लेने के लिए 6, 7, 12, 15 और 30 गज के टुकड़ों में की गई रजिस्ट्रियों में करीब 400 लोग शामिल कर लिए गए। करीब 100 गज जमीन के लिए 400 मालिकों को 22.5 करोड़ रुपये अवार्ड घोषित किया गया। रेलवे अधिकारियों को इतनी मोटी धनराशि जारी करने के दौरान शक हुआ और मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई। मामले का खुलासा होने पर जांच के लिए अतिरिक्त उपायुक्त सतेंद्र दूहन के नेतृत्व में कमेटी बनाई गई। कमेटी ने तीन एसडीएम, पांच तहसीलदार, चार रजिस्ट्री क्लर्क सहित 20 लोगों को मामले में संलिप्त पाया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने बताया कि जिला उपायुक्त नरेश नरवाल ने शिकायत दी है कि दादरी-मुंबई रेलवे फ्रेट कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण में रेलवे नियमों का लाभ उठाने के लिए छह पटवारी, एसडीएम रीडर और एक कंप्यूटर ऑपरेटर ने नजदीकी रिश्तेदारों के नाम जमीन खरीदी। इनमें सुरेश पटवारी एसडीओ (सी) सह एलएसी कार्यालय पलवल, कुलबीर पटवारी डीआरओ-सह-एलएसी कार्यालय फरीदाबाद, बाबू लाल पटवारी डीआरओ, सह-एलएसी कार्यालय फरीदाबाद, विकास पटवारी डीआरओ कार्यालय पलवल, बलबीर पटवारी एसडीओ (सी) सह एलएसी कार्यालय पलवल, वरुण देव डीईओ एसडीओ (सी) सह एलएसी कार्यालय पलवल, राजेश पटवारी डीआरओ सह-एलएसी कार्यालय फरीदाबाद तथा सुनील रीडर एसडीओ(सी) पलवल शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed