{"_id":"686927224a945edf1d01b9d4","slug":"instructions-given-to-improve-lab-and-cleanliness-system-after-surprise-inspection-of-schools-palwal-news-c-24-1-gr11004-115962-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर लैब और सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर लैब और सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक ने शिक्षा मंत्री के निर्देश पर किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के निर्देशानुसार हरियाणा शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासनिक) संजीव कुमार ने शनिवार को पलवल जिले के राजकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विरांगना झलकारी बाई राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भाषा प्रयोगशाला, कक्षाएं और आईसीटी कम्प्यूटर लैब का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं से बातचीत की। वहीं, अधिकारियों को लैब में किसी भी तरह की कमी न रहने के निर्देश दिए।
संजीव कुमार ने कहा कि खराब कंप्यूटरों को प्राथमिकता से ठीक कराया जाए ताकि छात्राओं की पढ़ाई में बाधा न आए। कक्षाओं में डिजिटल बोर्ड के उपयोग की जांच करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और खेलकूद में भी सक्रिय रहने की सलाह दी। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को देखकर प्रशंसा की और आगे भी इसे बनाए रखने को कहा। इसके बाद उन्होंने राजकीय उच्च विद्यालय पलवल कैंप का निरीक्षण किया, जहां कंप्यूटर लैब सही हालत में पाई गई और टैब के रिकॉर्ड भी जांचे गए। निरीक्षण में उप जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत भी मौजूद रहे।