फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Information about the SIR process

Palwal News: एसआईआर प्रक्रिया की दी जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Information about the SIR process
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिनगवां । तहसील कार्यालय में मंडल पिनगवां के बीएलओ-2 की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसीलदार ने उपस्थित बीएलओ-2 को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मतदाता सूची के पुनरीक्षण, पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियों को सुधारने तथा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में मंडल पिनगवां अध्यक्ष जसराज जाटव अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने बीएलओ-2 से क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए कार्य करने का आह्वान किया। तहसीलदार ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस दौरान बीएलओ-2 की जिम्मेदारियों और कार्यप्रणाली पर भी चर्चा की गई। बैठक में सभी बीएलओ-2 ने सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने सुझाव और समस्याएं भी अधिकारियों के समक्ष रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed