फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   India became the fifth largest economy in the world under the leadership of the Prime Minister: Dhankhar

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत बना विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : धनखड़

Sun, 23 Jul 2023 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
India became the fifth largest economy in the world under the leadership of the Prime Minister: Dhankhar
होडल। भाजपा ने रविवार को अनाज मंडी परिसर में पन्ना प्रमुख सम्मेलन कर अपनी सांगठनिक ताकत का परिचय दिया। होडल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के सभी बूथों के 198 पन्ना प्रमुख सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन को हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने संबोधित किया। इस अवसर पर होडल विधानसभा क्षेत्र में गत नौ वर्षों में हुए प्रमुख विकास कार्यों की सूची भी जारी की गई।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सम्मेलन में भाजपा पन्ना प्रमुखों का मार्गदर्शन कर कहा कि ब्रज भूमि में सदैव प्रेम सद्भावना रही है और यही पन्ना प्रमुखों के प्रमुख कार्य और दायित्व है। पन्ना प्रमुख भाजपा की चुनाव रणनीति का एक मजबूत हिस्सा होता है। धनखड़ ने कहा कि नौ सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत महाशक्ति बनकर उभर रहा है। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि होडल में ऐसा पहली बार हुआ कि जब चुनावी वादों से कहीं अधिक विकास कार्य हुए हैं। इस मौके पर विधायक जगदीश नायर, चरण सिंह तेवतिया, वीरपाल दीक्षित, मंडल अध्यक्ष प्रेमराज तंवर, जगवीर चौहान, बच्चू सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed