{"_id":"5d261dde8ebc3e6cb832435f","slug":"in-jajpa-term-phd-studies-for-girl-will-be-free-palwal-news-noi4483511165","type":"story","status":"publish","title_hn":"जजपा की सरकार बनने पर बेटियों की पीएचडी तक की शिक्षा होगी फ्री : चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जजपा की सरकार बनने पर बेटियों की पीएचडी तक की शिक्षा होगी फ्री : चौटाला
विज्ञापन
होडल। डबाबली से विधायक नैना चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार में आज प्रदेश में अपराध चरम पर है। सरकार बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देते नहीं थक रही है, लेकिन आज प्रदेश की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म की वारदात हो रही हैं।
बेटियां दहशत के साये में जी रही हैं। स्कूलों में शिक्षा के नाम पर बेटियों से मोटी फीस वसूल की जा रही है। चौटाला बुधवार को गांव बंचारी के दाऊजी मंदिर पर आयोजित हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। कार्यक्रम का संयोजन जजपा नेता डिगंबर उर्फ डिग्गो ने किया।
कार्यक्रम पहुंचने पर सबसे पहले चौटाला ने दाऊ जी मंदिर के दर्शन किए। इस अवसर पर चौटाला ने कहा कि प्रदेश में जजपा की सरकार बनने पर पहली कक्षा से लेकर ग्रेजुऐशन, पोस्ट ग्रेजुएट व पीएचडी तक की शिक्षा निशुल्क दी जाएगी। जजपा की सरकार बनने पर पहली कलम से किसान और मजदूरों के कर्ज माफ किए जाएंगे। किसानों को ट्यूबवेल के कनेक्शन निशुल्क दिए जाएंगे। बुजुर्गों को तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी।
विज्ञापन
सभी को आरओ का पानी निश्शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में 75 पार की बात कर रही है, लेकिन विधानसभा चुनावों में जजपा की सरकार बनने पर दुष्यंत चौटाला प्रदेश के 75 प्रतिशत युवाओं को रोजगार देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को निशुल्क गैस सिलिंडर देकर धोखा किया है। अब महिलाओं को प्रतिमाह साढ़े सात सौ रुपये देकर गैस सिलिंडर भरवाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
कार्यक्रम में नैना चौटाला का पूर्व मंत्री एवं जजपा के राष्ट्रीय महासचिव हर्ष कुमार, जजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष शीला देवी, जिलाध्यक्ष लता भारद्वाज, शशीबाला तेवतिया, नेहा कौशिक, डिगंबर सिंह, हेमा देवी, सुरेंद्र सिंह सौरोत, सीयाराम, पूर्व सरपंच प्रेमबती, श्यामबती, प्रिया पार्षद, बिजेंद्र चांदहट, देशराज चौहान और गोविंदराम ने स्वागत किया।