फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   illegal liquor factory caught

अवैध शराब की फैक्टरी पकड़ी

Fri, 01 Nov 2013 11:23 PM IST
अमर उजाला, पलवल
अमर उजाला, पलवल Updated Fri, 01 Nov 2013 11:23 PM IST
विज्ञापन
illegal liquor factory caught

हरी नगर स्थित एक मकान में अवैध रूप से चल रही अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्टरी का शुक्रवार को सीआईए पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने शराब बनाने का कच्चा सामान, मशीन व गाड़ी बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


अपराध जांच शाखा प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि उन्हें मुखबिर ने सूचना दी थी कि हरी नगर स्थित एक मकान में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्टरी चल रही है।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को छापा मारकर वहां से एक आरोपी को उस दौरान पकड़ लिया, जब वह इंडिका कार में शराब बनाने का कच्चा माल लेकर आया था। पूछने पर आरोपी ने अपना नाम मंडकोला निवासी वीरसिंह बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मकान के अंदर चल रही अवैध शराब की फैक्टरी की जांच की, तो वहां से एक मोल्डिंग मशीन डाई सहित, तीन किलोग्राम रॉयल स्टेग के ढक्कन, पांच बंडल लेबल, दो किलोग्राम इंपीरियर ब्ल्यू के ढक्कन व दो बंडल लेबल, एक किलोग्राम मेकडॉवल के ढक्कन व तीन बंडल लेबल, 85 खाली बोतलें, 3 कट्टे प्लास्टिक का दाना व सफाई के उपकरण बरामद किए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इस संबंध में डीएसपी (हेडक्वार्टर) जयबीर सिंह राठी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर ने सूचना देकर बताया कि वीरसिंह सोल्डा निवासी जयप्रकाश व जहांगीरपुर निवासी विनोद के साथ मिलकर अवैध शराब की फैक्टरी चला रहा है।


उन्होंने बताया कि जून, 2012 में अलावलपुर चौक स्थित कल्याण एंक्लेव के नजदीक से पुलिस ने इसी तरह की अवैध शराब की फैक्टरी पकड़ी थी। पता चला कि इस फैक्टरी का संचालन भी वीरसिंह ही करता था।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed