{"_id":"6026a9468ebc3ee97d236a0a","slug":"illegal-construction-broke-amid-protests-from-people-palwal-news-noi5653161117","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों के विरोध के बीच तोड़े अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों के विरोध के बीच तोड़े अवैध निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होडल। जिला नगर योजनाकार की टीम ने शुक्रवार को उपमंडल के कई गांवों और शहरी क्षेत्र में अवैध निर्माण तोड़े। हालांकि इस दौरान लोगों ने टीम का विरोध भी किया और कार्रवाई रोकने को भी कहा। वहीं पुलिस की मौजूदगी में टीम ने कार्रवाई की।
जिला नगर योजनाकार विभाग ने शुक्रवार को कंट्रोल एरिया होडल के गांव बेढ़ा पट्टी, गांव भुलवाना और शहर में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। टीम ने कई एकड़ में काटी गई तीन अवैध कॉलोनियों के रोड निर्माण, डीपीसी, खंभे व दो डीलर ऑफिस तोड़े। वहीं अनाज मंडी में स्थित एक निर्माण पर कार्रवाई की। हालांकि परिवार के लोगों ने विभाग के अधिकारियों पर पैसे मांगने और न देने पर कार्रवाई का आरोप लगाया। देशल मोहल्ला निवासी हरिओम ने बताया कि उनके पिता ने अपनी जमीन का बंटवारा भाइयों में कर दिया। जिस पर विभाग की तरफ से सुविधा शुल्क की मांग की गई, लेकिन उन्होंने नहीं दिया। जिस पर विभाग ने यह कार्रवाई की। वहीं जिला नगर योजनाकार राजकीर्ति ने कहा कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी व किसी भी अवैध कॉलोनी को पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस को लिखित में दे दिया गया है।