फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Illegal colonies in the city are being cut

शहर में काटी जा रही अवैध कॉलोनियां

Sun, 28 Aug 2016 04:26 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
अमर उजाला ब्ययूराो Updated Sun, 28 Aug 2016 04:26 PM IST
विज्ञापन
Illegal colonies in the city are being cut
कब्जा - फोटो : अमर उजाला

जिला योजनाकार विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के चलते शहर में भूमाफिया सक्रिय हो रहा है। भूमाफिया कृषि योग्य जमीन पर अवैध प्लॉटिंग कर नागरिकों व सरकार को चूना लगा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों को पूरी जानकारी होने के बावजूद भी विभाग इन अवैध रूप से प्लॉटिंग करने वाले पर हाथ डालने से कतराता है।

विज्ञापन


क्षेत्र में कृषि युक्त जमीन पर अवैध रूप से प्लॉट काटकर लोगों को गुमराह करने वाला भूमाफिया गिरोह एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। क्षेत्र के गांव सोन्हद व बंचारी के आसपास के गांवों में माफिया कृषि युक्त जमीन पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग करने में लगा है। भूमाफिया यहां फरीदाबाद, दिल्ली, पलवल व बल्लभगढ़ से पार्टियों को गुमराह करके लाते हैं और इन अवैध प्लॉटिंग को वैध बताकर उनसे मोटा धन बटोरने में लगे हुए हैं। 
विज्ञापन


यह भूमाफिया प्लॉट देखने के लिए आने वाली पार्टियों को धोखे से खारे पानी की बजाय मीठा पानी बताकर उन्हें गुमराह करते हैं। गांव सोन्हद निवासी सुनील व सुंदर ने बताया कि कुछ भूमाफिया लोहिना रोड पर खेतों में प्लॉट काट रहे हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को सभी विभागों की छुट्टी होने के कारण यह भूमाफिया सिर्फ रविवार को ही फरीदाबाद व दिल्ली से सस्ते प्लॉट देने के नाम पर पार्टियों को लेकर आते हैं और पूरे सप्ताह वहां पर नजर तक नहीं आते।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकेे अलावा नेशनल हाइवे स्थित गांव के पास भी अवैध रूप से प्लॉटिंग का धंधा चल रहा है। क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग की जानकारी जिला योजनाकार विभाग को भी है, लेकिन विभाग इन भूमाफियाओं पर कार्यवाही करने से कतराता है। 

इस मामले में जिला योजनाकार विभाग के जेई रामेश्वर का कहना है कि डीटीपी अधिकारी ने हाल ही में कार्यभार संभाला है। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर अवैध प्लॉटिंग की जानकारी मिली है। जल्दी ही विभाग छापामारी कर अवैध रूप से प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed