फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Illegal bike rickshaws are prevalent in the city due to police negligence

Palwal News: पुलिस की अनदेखी से शहर में अवैध बाइक रिक्शाओं का बोलबाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Illegal bike rickshaws are prevalent in the city due to police negligence
15 वर्ष से पुरानी बाइकों पर ट्रॉली लगाकर हो रहा व्यावसायिक इस्तेमाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। पुलिस प्रशासन की लापरवाही के चलते शहर में सैकड़ों अवैध बाइक रिक्शा बिना रोक-टोक चल रहे हैं। ये वाहन 15 वर्ष से अधिक पुरानी बाइकों पर ट्रॉली लगाकर बनाए गए हैं, जिन पर न तो रजिस्ट्रेशन नंबर होता है और न ही इनके चालकों के पास वैध दस्तावेज। इसके बावजूद इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

इन जुगाड़ वाहन चालकों की वजह से सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। साथ ही, वैध व्यावसायिक वाहन चालकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है, क्योंकि जहां बड़े वाहन चालक 500-700 रुपये चार्ज करते हैं, वहीं बाइक रिक्शा चालक वही काम 100-200 रुपये में कर देते हैं। इन वाहनों को न तो टैक्स देना पड़ता है और न ही लाइसेंस की जरूरत होती है। शहर में करीब 8-10 साल पहले इन बाइक रिक्शाओं का चलन शुरू हुआ। पुलिस प्रशासन और आरटीए विभाग सड़क पर आम वाहनों के चालान तो काटते हैं, लेकिन इन अवैध वाहनों पर कोई ध्यान नहीं देता।
विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन नंबर का अभाव
इन बाइक रिक्शाओं पर रजिस्ट्रेशन नंबर न होने की वजह से दुर्घटनाओं के बाद चालक आसानी से बच निकलते हैं। लोग सस्ते में पुरानी बाइक खरीदकर इनके पीछे लोहे की ट्राली जोड़ लेते हैं और इनका व्यावसायिक उपयोग करते हैं। इन अवैध वाहनों की वजह से वैध व्यावसायिक वाहन चालक नुकसान झेल रहे हैं। ऐसे वाहन सस्ते में सामान ढोने का काम कर लेते हैं, जिससे बड़े वाहन चालकों की कमाई पर असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को ऐसे अवैध वाहनों के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए ताकि वैध वाहन चालकों को राहत मिल सके और सरकार का राजस्व नुकसान भी रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी भी प्रकार के अवैध वाहनों को चलाने की अनुमति नहीं है। अगर कोई पुरानी बाइक पर ट्रॉली लगाकर व्यावसायिक इस्तेमाल करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - कुलदीप सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed