फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   If the highway is stopped, then an attempt to mount the police team

हाईवा को रोका तो पुलिस टीम पर चढ़ाने का प्रयास

Fri, 22 Apr 2022 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
If the highway is stopped, then an attempt to mount the police team
पलवल। शहर थाना अंतर्गत रेती चोरी करके ले जा रहे हाईवा को रोका तो पुलिस टीम पर चढ़ाने का प्रयास किया। दो हाईवा सहित चार गाड़ियों में आए लोगों ने खनन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पथराव कर सरकारी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने खनन विभाग के इंस्पेक्टर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी शिव कुमार के अनुसार खनन विभाग के इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि 19 अप्रैल को उन्हें सूचना मिली कि दो हाईवा में यमुना रेती चोरी कर ले जाई जा रही है। उन्होंने सोहना रोड पर हथीन गेट चौकी के समीप नाकाबंदी कर दी। कुछ देर पर दो गाड़ियां आईं। गाड़ियों से उतरकर लोगों ने स्टाफ के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। इसी दौरान आए हाईवा को पुलिस टीम पर चढ़ाने का प्रयास किया गया। आरोपियों ने सरकारी गाड़ी पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed