फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   If not informed about burning stubble, then action will be taken against sarpanches

पराली जलाने की सूचना नहीं दी तो सरपंचों पर होगी कार्रवाई

Thu, 08 Oct 2020 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
If not informed about burning stubble, then action will be taken against sarpanches
पराली जलाने की सूचना नहीं दी तो सरपंचों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

पलवल। बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। पराली जलाने वाले किसानों पर सेटेलाइट से नजर रखी जा रही है। जिला उपायुक्त ने ग्राम पंचायतों को पत्र जारी कर कहा है कि पराली जलाने वाले किसानों की सूचना नहीं देने पर सरपंचों पर भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं सेटेलाइट से प्राप्त फोटो के आधार 250 किसानों को चेतावनी नोटिस भेजे गए हैं। उधर, पलवल में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार को जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक 150 करीब रहा, जोकि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
जिला उपायुक्त नरेश नरवाल ने ग्राम पंचायतों को जारी किए पत्र में कहा है कि धान की कटाई के साथ ही पराली जलाने के मामले सामने आने लगे हैं। इससे प्रदूषण के स्तर में वृद्धि होने लगी है। पराली जलाने वालों का पता लगाने के लिए सेटेलाइट के जरिए 24 घंटे में दो बार फोटो लिए जा रहे हैं। पत्र में सरपंचों से कहा गया है कि वे पराली नहीं जलाने के लिए किसानों को जागरूक करें। इसके बाद भी कोई किसान पराली जलाता है तो उसकी सूचना जिला प्रशासन को दें, ताकि संबंधित किसान के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। यदि ग्राम पंचायत से प्रशासन को सूचना नहीं मिलती है तो सरपंच के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

2500 रुपये प्रति हेक्टेयर जुर्माना
कृषि विभाग के एसडीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि एनजीटी ने पराली जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हुआ है। ऐसे में पराली जलाने पर प्रति हेक्टेयर 2500 रुपये का चालान किया जाएगा। शुरुआत में 250 किसानों को चेतावनी नोटिस जारी किए हैं, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बीते साल अक्तूबर-नवंबर माह में 120 चालान कर दो लाख 95 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया था। पराली जलाने के 47 मुकदमे दर्ज कर दो सरपंचों को निलंबित भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed