{"_id":"5786225f4f1c1b1b4313dc2b","slug":"i-am-waiting-for-the-opening-of-the-college-building","type":"story","status":"publish","title_hn":" उद्घाटन की बाट जोह रहा महिला कॉलेज का भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घाटन की बाट जोह रहा महिला कॉलेज का भवन
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Wed, 13 Jul 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज:
- फोटो : file photo
शहर का नव-निर्मित महिला कॉलेज उद्घाटन की बाट जोह रहा है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार महिला डिग्री कॉलेज के 12 करोड़ के बजट से बने भवन का सदुपयोग करने में संकोच कर रही है।
विज्ञापन
इस भवन का निर्माण हथीन विशेषकर मेवात इलाके में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कराया गया है। सात एकड़ क्षेत्र में 12 करोड़ रुपये के बजट से भवन का निर्माण कार्य करीब छह माह पूर्व पूरा हो चुका है। उक्त बिल्डिंग में सभी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
इमारत बनकर तैयार है, जो कि नियमानुसार अब तक जनता को समर्पित हो जानी चाहिए थी। परंतु अभी तक न तो जिला प्रशासन ने और न ही राज्य सरकार के किसी अधिकारी ने नए भवन में कक्षाएं शुरू करने की कवायद शुरू की है। हालात यह बने हैं कि बिल्डिंग बिना किसी उपयोग के खड़ी है और इलाके की लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए पलवल, फरीदाबाद एवं गुड़गांव के कॉलेजों में भागदौड़ करने को विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
भवन का निर्माण पीडब्ल्यूडी ने कराया है। विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर अशोक कुमार ने बताया कि बिल्डिंग को शिक्षा विभाग को टेक ओवर करने के लिए हेडक्वाटर को लिखकर भेज दिया गया है। परंतु अभी तक हेडक्वाटर से कोई लेटर नहीं आया है। बीजेपी नेता मोतीराम शर्मा ने मांग की है कि उक्त भवन में अविलंब कक्षाएं शुरू कराई जाएं।