फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Husband threatens to make obscene video viral

पति ने अश्लील विडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी

Sun, 01 Aug 2021 04:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 04:24 PM IST
विज्ञापन
Husband threatens to make obscene video viral
पलवल। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर पति ने अपनी ही पत्नी की अश्लील विडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी, वहीं सास ने दूध में दवा मिलाकर गर्भपात करा दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महिला थाने में विवाहिता ने शिकायत दी है कि उसकी शादी 23 जनवरी, 2019 को पलवल में हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति व सास दहेज की मांग कर रहे थे। आरोप है कि पति ने उसकी अश्लील विडियो बना ली व अपने पिता से दहेज के रूप में पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगा। वहीं रुपये नहीं लाने पर विडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। वहीं पति, सास, जेठ-जेठानी व नंदोई ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। कुछ दिन बाद जब सास को उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली तो घर बुलाकर दूध में दवा मिलाकर पिला दी और गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed