फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Husband murdered Shivangi after watching TV serial Crime Patrol

Palwal News: टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल देख कर पति ने ही की थी शिवांगी की हत्या

Thu, 27 Jun 2024 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Thu, 27 Jun 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Husband murdered Shivangi after watching TV serial Crime Patrol
- पत्नी को वृंदावन घुमाने की बात कह कर मायके से ले गया था आरोपी
विज्ञापन

- नशीला पदार्थ पिला बेहोश किया और चुन्नी से गला घोंटकर कर दी हत्या

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। घर से वृंदावन जाने के निकली शिवांगी की हत्या उसके पति ने ही चुन्नी से गला घोंटकर की थी। आरोपी पति ने टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल के एक एपिसोड से आइडिया लेकर पत्नी की हत्या की साजिश रची थी। पत्नी को पहले मायके भेजा और फिर वृंदावन घुमाने के बहाने गाड़ी में ले गया। रास्ते में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और बेहोशी की हालत में चुन्नी से गला घोंट दिया। आरोपी ने मंडनाका गांव के जंगल में शव को फेंक कर सिर पर ईंट से वार भी किए थे। हथीन थाना पुलिस ने बुधवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या के मामले का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन की रिमांड पर लिया है।
मंडकौला चौकी प्रभारी अनिल कुमार के अनुसार बीती 24 जून को कैलाश नगर निवासी गोपीराम ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी शिवांगी की शादी गांव ताराका निवासी राजेश के साथ हुई थी। करीब 20 दिन से वह अपने मायके आई हुई थी। 23 जून की सुबह करीब नौ बजे शिवांगी मथुरा-वृंदावन दर्शनों के लिए जाने की बात कहकर घर से निकली थी, परंतु देर रात तक भी घर नहीं लौटी। सोमवार सुबह शिवांगी का शव मंडकौला से मंढनाका सड़क किनारे मिला। खेतों पर आए किसानों ने मंडकौला चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी। कपड़ों व आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान हो पाई। मौके पर पहुंचे डीएसपी सुरेंद्र भड़ाना, हथीन थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह मौके पर पहुंचे। शिवांगी के सिर व गले पर गंभीर चोटों के निशान मिले। जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा कर कार्रवाई शुरू की गई। तीन सदस्यीय डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

मामले में चौकी प्रभारी अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मृतक महिला के पति राजेश को मंगलवार देर शाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल स्टेडियम से गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी पति राजेश ने हत्या के मामले का पूरा खुलासा कर दिया। अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान हत्या में इस्तेमाल की गई गाड़ी, मृतका का मोबाइल व मंगलसूत्र बरामद किया जाएगा। आरोपी की मदद करने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी को नहीं करता था पसंद, पाना चाहता था छुटकारा
पुलिस के अनुसार गांव ताराका निवासी आरोपी शातिर दिमाग है। उसको अपनी पत्नी पसंद नहीं थी। टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल देखकर उसने अपनी पत्नी शिवांगी की हत्या करने की साजिश रची। साजिश के तहत उसने करीब 20 दिन पहले शिवांगी उसके मायके भेज दिया। बीती 23 जून को उसने शिवांगी से घर पर बिना बताए वृंदावन ले जाने की बात कही। सुबह करीब नौ बजे पलवल से शिवांगी को गाड़ी में बिठा लिया। यूपी के मथुरा जिला स्थित कोसीकलां के समीप उसने कोल्ड ड्रिंक ली और अपनी पत्नी को पिलाई। कोल्डड्रिंक पीने के बाद शिवांगी बेसुध हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग से आरोपी गाड़ी को लेकर मुंडकटी की तरफ से सेवली रोड की तरफ मोड़ दिया। रास्ते में चुन्नी से शिवांगी का गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को खुर्द-बुर्द करने के इरादे से हथीन होते हुए मंडकौला पहुंचा। मंडकौला से मंडनाका सड़क के जंगल में शव को गाड़ी से नीचे फेंक दिया। आरोपी ने शव को खेत में फेंकने के बाद सिर में ईंट से जोरदार वार भी किया और फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed