फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Husband arrested for strangling wife

पत्नी की गला दबाकर हत्या करने वाला पति गिरफ्तार

Fri, 29 Apr 2022 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Husband arrested for strangling wife
पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी - फोटो : Palwal
पलवल। राजीव नगर में घरेलू कलह के कारण पत्नी नवीता की गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी रणजीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेशकर एक दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, राजीव नगर की गली नंबर-13 निवासी रघुबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि किराये पर उत्तर प्रदेश के जिला हाथरस के थाना सासनी अंतर्गत नदोना नंगला लच्छी निवासी रंजीत अपनी पत्नी नवीता के साथ रहता था। पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था। छोटी-छोटी बातों पर रणजीत पत्नी के साथ मारपीट करता था। 27 अप्रैल को सुबह आठ बजे रणजीत मजदूरी पर गया, परंतु दो घंटे बाद ही वापस आ गया था। घर आकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया था। रणजीत से पूछने पर बताया कि वह नवीता को अपने साथ गांव ले जाना चाहता है, परंतु वह मना कर रही है। दोनों को शांत करा दिया और दोनों बाहर चले गए। रात को करीब 11 बजे वापस लौटे। आते ही दोनों के बीच फिर से झगड़ा शुरू हो गया। रात के करीब डेढ़ बजे कमरे से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। मकान मालिक ऊपर पहुंचा तो कमरा बंद था। कमरे को खुलवाया तो रणजीत ने बताया कि उसने नवीता की गला घोंटकर हत्या कर दी। इतना बताकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed