{"_id":"68f3d4d6f51ce9e8e70cdbad","slug":"huge-quantity-of-illegal-bombs-firecrackers-and-explosive-material-recovered-in-hodal-palwal-news-c-24-1-gr11004-118640-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: होडल में भारी मात्रा में अवैध बम-पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: होडल में भारी मात्रा में अवैध बम-पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
Sat, 18 Oct 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
धड़ल्ले से चल रहा अवैध रूप से आतिशबाजी बनाने और बिक्री करने का खेला
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। सरकार के प्रतिबंध के बाद भी क्षेत्र में अवैध रूप से आतिशबाजी बनाने और बिक्री करने का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। पुलिस ने दिवाली के पर्व पर अवैध गतिविधियों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एएनसी टीम ने बड़ी मात्रा में अवैध बम-पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई में 159 किलो से अधिक विस्फोटक सामग्री जब्त की गई है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर बरामद आतिशबाजी को सील कर जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एएनसी पलवल इंचार्ज निरीक्षक रविंद्र कुमार के अनुसार, एंटी नारकोटिक सेल के हवलदार छोटूराम को सूचना मिली थी कि गांव सौंधहद निवासी राहुल दीपावली पर्व पर बिना लाइसेंस के भारी मात्रा में बम, पटाखे, फुलझड़ियां, रॉकेट, अनार व बम आदि बेचने के लिए लेकर आया है। आरोपी ने सभी आतिशबाजी बस स्टैंड के निकट गली में अपनी किराने की दुकान के ऊपर बने एक कमरे में रखी हुई थी।
सूचना मिलते ही टीम ने छापा मारा तो वहां किराने की दुकान के ऊपर एक युवक आतिशबाजी बेचता हुआ मिला। टीम ने जब युवक से उसका नाम पता पूछा तो उसने राहुल निवासी गांव सौंधहद बताया। पुलिस टीम ने मौके से भारी मात्रा में आतिशबाजी बरामद की। जिनका कांटे पर वजन कराया तो 159 किलो 300 ग्राम मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद आतिशबाजी को सील कर जब्त कर लिया और आरोपी के खिलाफ बिना अनुमति के शासकीय आदेशों की अवहेलना करके काफी मात्रा में विस्फोटक एवं ज्वलनशील पदार्थों- पटाखे, फुलझड़ियां, रॉकेट व अनार बम आदि का भंडारण करके आमजन की जान जोखिम में डालने के अपराध के तहत विभिन्न धाराओं में होडल थाना पुलिस में केस दर्ज कराया।