{"_id":"66fc3bd3b62c41557902d1ef","slug":"hotel-operator-shot-due-to-rivalry-condition-critical-palwal-news-c-24-1-snoi1004-108914-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: रंजिश के चलते होटल संचालक को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: रंजिश के चलते होटल संचालक को मारी गोली, हालत गंभीर
Tue, 01 Oct 2024 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Tue, 01 Oct 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। रंजिश के चलते गांव किठवाड़ी में होटल संचालक को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल हुए संचालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया। चांदहट थाना पुलिस ने पीड़ित के भाई की शिकायत पर चार नामजद के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
चांदहट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मलखान सिंह के अनुसार गांव किठवाड़ी निवासी अमित ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनका अलीगढ़ रोड स्थित हार्डीवुड नाम से होटल है। सोमवार रात को गांव के ही सुरेंद्र, धर्मेंद्र, राज और मुकेश होटल पर आए। आरोपियों ने आते ही उसके भाई दिनेश के ऊपर गोली चला दी। गोली उसके भाई की छाती में लगी। गोली लगने से उसका भाई लहूलुहान हो गया। वह गंभीर हालत में आनन-फानन में अपने भाई को लेकर अस्पताल गए और पुलिस को सूचित किया। शिकायतकर्ता के अनुसार बीते उसके भाई दिनेश को पिछले कुछ दिनों से उपरोक्त लोगों द्वारा रंजिश रखते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। इसके बारे में उसके भाई दिनेश दलाल ने उसे बताया था। इस मामले में आरोपियों के साथ अन्य लोग भी संलिप्त हैं। उसके भाई का उपचार गंभीर हालत में फरीदाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौके से कारतूस के खाली खोल भी बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए जाएगा।