फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Hospital administration pushing for NQAS accreditation.

Palwal News: एनक्यूएएस मान्यता के लिए अस्पताल प्रशासन लगा रहा जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
Hospital administration pushing for NQAS accreditation.
जिला नागरिक अस्पताल में आज से 10 अक्तूबर तक एनक्यूएएस टीम करेगी निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिला नागरिक अस्पताल में आज से 10 अक्तूबर तक नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) की टीम अस्पताल की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण करेगी। टीम अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को निर्धारित मानकों पर परखेगी। टीम मुख्य रूप से उपकरण, दवाओं की उपलब्धता, स्टाफ, क्लिनिकल केयर, इंफेक्शन कंट्रोल, क्वालिटी मैनेजमेंट और आउटकम से जुड़े मानकों का जायजा लेगी।
टीम अस्पताल में मरीजों के अधिकारों, आवश्यक उपकरणों और दवाओं की उपलब्धता, स्टाफ की स्थिति, विभिन्न सहायक सेवाओं तथा मरीजों को दी जा रही चिकित्सकीय सुविधाओं की जांच करेगी। इसके साथ ही संक्रमण नियंत्रण की व्यवस्थाओं और गुणवत्ता प्रबंधन की प्रक्रिया को भी देखेगी। एनक्यूएएस मान्यता के लिए अस्पताल प्रशासन पूरा जोर लगा रहा है।
विज्ञापन

एनक्यूएएस मान्यता के लिए लंबे समय से प्रयास
जिला नागरिक अस्पताल की ओर से राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) की मान्यता हासिल करने के लिए काफी समय से प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन और कर्मचारियों की ओर से निर्धारित मानकों को पूरा करने के लिए लगातार तैयारियां और मेहनत की जा रही है। हालांकि, अब तक अस्पताल को एनक्यूएएस की मान्यता हासिल नहीं हो सकी है। इस बार एनक्यूएएस टीम के निरीक्षण के बाद अस्पताल को मान्यता मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मान्यता से स्वास्थ्य सेवाओं में होगा सुधार
जिला नागरिक अस्पताल को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) की मान्यता मिलने से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इसके तहत अस्पताल में मरीजों के अधिकारों, उपचार की गुणवत्ता, दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता, साफ-सफाई और संक्रमण नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा अस्पताल की व्यवस्थाओं और गुणवत्ता प्रबंधन को निर्धारित राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाया जाएगा। इससे मरीजों को सुरक्षित, व्यवस्थित और बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।


वर्जन
जिला नागरिक अस्पताल को इस बार राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) की मान्यता दिलाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से निर्धारित मानकों को पूरा करने के लिए लगातार तैयारियां की जा रही हैं। हमारा प्रयास है कि इस बार जिला नागरिक अस्पताल को एनक्यूएएस प्रमाणित कराया जाए, ताकि अस्पताल में मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। - डॉ. सत्येंद्र वशिष्ठ, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article