{"_id":"6ac94a1786ed84930209bec0","slug":"home-guard-accused-of-taking-a-bribe-remanded-to-custody-palwal-news-c-25-1-mwt1009-116312-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: एक दिन की रिमांड पर रिश्वत लेने का आरोपी होमगार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: एक दिन की रिमांड पर रिश्वत लेने का आरोपी होमगार्ड
विज्ञापन
दूसरे आरोपी सब इंस्पेक्टर विक्रम को न्यायिक हिरासत में भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। पलवल से नूंह तबादला करवाने के नाम पर 7 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) भिवानी की टीम ने गुरुवार को होमगार्ड अनीश को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। वहीं, दूसरे आरोपी सब इंस्पेक्टर विक्रम को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, तबादले के नाम पर शिकायतकर्ता से कुल 7 हजार रुपये की मांग की गई थी। आरोप है कि शिकायतकर्ता पहले ही 3 हजार रुपये दे चुका था, जबकि बाकी 4 हजार रुपये लेते हुए एसीबी की टीम ने होमगार्ड अनीश को नूंह पुलिस लाइन में रंगे हाथों पकड़ लिया था। मामले में सब इंस्पेक्टर विक्रम को भी हिरासत में लिया गया था। एसपी विजिलेंस गुरुग्राम ममता खरब ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान एसीबी आरोपी अनीश से रिश्वत मांगने और लेन-देन से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाएगी।