{"_id":"6a738842ae565d6e390e2ed8","slug":"hodal-tops-under-17-kabaddi-palwal-news-c-24-1-pal1008-126681-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: अंडर-17 कबड्डी में होडल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: अंडर-17 कबड्डी में होडल अव्वल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में मंगलवार को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के तत्वावधान में जिला स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में होडल ब्लॉक की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-14 वर्ग में पलवल ब्लॉक की टीम विजेता रही। डीपीई उमेद सिंह बूरा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर प्रदान करती हैं और उन्हें उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करती हैं। एईओ जसवीर सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।