{"_id":"6a6613160750daeec101058d","slug":"hindi-translation-of-story-collection-gaza-se-khat-launched-palwal-news-c-340-1-del1011-147599-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: गजा से खत कहानी संग्रह के हिंदी अनुवाद का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: गजा से खत कहानी संग्रह के हिंदी अनुवाद का विमोचन
विज्ञापन
फिलिस्तीन दूतावास के सहयोग से हुआ कार्यक्रम
नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित फिलिस्तीन दूतावास में फिलिस्तीनी लेखक और पत्रकार गस्सान कनफानी की चर्चित कहानियों के संग्रह गजा से खत के हिंदी अनुवाद का विमोचन किया गया। आस पब्लिशर्स ने फिलिस्तीन दूतावास के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया था। फिलिस्तीन के राजदूत अब्दुल्ला एम अबू शावेश ने इसे भारत और फिलिस्तीन के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने वाला अहम कदम बताया। इसके बाद पत्रकार और लेखक आशुतोष भारद्वाज के संचालन में परिचर्चा हुई, जिसमें कनफानी के साहित्यिक योगदान और फिलिस्तीन से जुड़े मुद्दों पर विचार रखे गए। कनफानी को फिलिस्तीन के प्रमुख साहित्यकारों में माना जाता है। उनकी रचनाओं में विस्थापन, पहचान, संघर्ष, स्मृति और प्रतिरोध जैसे विषय प्रमुखता से सामने आते हैं। कार्यक्रम का समापन फिलिस्तीनी निर्देशक अन्नेमारी जासिर की ऐतिहासिक फिल्म पैलेस्टाइन 36 के प्रदर्शन के साथ हुआ। ब्यूरो