फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Hind Kesari Kesari India showed equal merit

हिंद केसरी और भारत केसरी ने दिखाया बराबर का दम

Sun, 21 Aug 2016 05:17 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
अमर उजाला ब्ययूराो Updated Sun, 21 Aug 2016 05:17 PM IST
विज्ञापन
 Hind Kesari Kesari India showed equal merit
कुश्ती - फोटो : अमर उजाला

होडल खंड के गांव खाम्बी में शनिवार को संपन्न हुए कुश्ती दंगल मेले में एक लाख की कुश्ती पर हिंद केसरी व भारत केसरी ने दांव लगाए। दंगल में कई कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। दंगल में हरियाणा, दिल्ली व यूपी के नामी अखाड़ों से आए पहलवानों ने दम दिखाया। 

विज्ञापन


आयोजन का शुभारंभ करते हुए सरपंच हेमलता शर्मा के पति हरिदत्त शर्मा ने कहा कि दंगल के आयोजनों से इलाके के पहलवानों का उत्साहवर्धन होता है तथा दर्शकों का मनोरंजन होता है। इस अवसर पर जिला पार्षद युधिष्टर शर्मा (भोलू), हसनपुर ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन राजू शर्मा, रामेश्वर शर्मा, केशव शर्मा, मास्टर चन्द्रभान,  श्यामसुन्दर, जगदीश शर्मा, विनोद शर्मा, शिव कुमार एडवोकेट, राजू आढ़ती, प्रेम राज मैथिल व युगल किशोर शर्मा सहित हजारों लोगों ने दंगल का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


दंगल में हुई कुश्तियों में सोनीपत के मोनू व सहारनपुर के मुस्तफा के बीच 11 हजार रुपये की कुश्ती बराबरी पर छूटी। इसी तरह सोहना के जीतू व खाम्बी के लोकेश, घोड़ी के युधिष्टर एवं बहादुरगढ़ के परवेश के बीच 31-31 हजार रुपये की कुश्ती भी  बराबरी पर  छूटी। एक लाख रुपये की फाइनल कुश्ती पर सोनीपत के हिन्द केसरी पहलवान कृष्ण और बहादुरगढ़ के भारत केसरी हितेश ने रोमांचक दाव लगाए। लेकिन अंत में कुश्ती बराबरी पर छूटी, जिस पर दोनों को 50-50 हजार रुपये का इनाम दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed