{"_id":"604398a28ebc3e1dcd5a9ca4","slug":"helpline-started-for-government-school-students-palwal-news-noi569635761","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन की शुरूआत
विज्ञापन
पलवल। मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी अर्चित वाट्स ने बताया कि उपायुक्त नरेश नरवाल के कुशल मार्गदर्शन में मानव रचना ग्रुप के सहयोग से सभी सरकारी विद्यालयों के कक्षा 5वीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए पलवल में एक छात्र हेल्पलाइन शुरू की गई है। यह हेल्पलाइन एक टोल फ्री नंबर-18008906006 है, जो छात्रों को प्रसिद्ध विषय विशेषज्ञ अध्यापक से जोड़ती है।
इस हेल्पलाइन पर कॉल करने के लिए कोई शुल्क नहीं है तथा विद्यार्थी सांय 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक इन विशेषज्ञों से पूछ सकते हैं। विद्यार्थी हेल्पलाइन नंबर-18008906006 पर उपलब्ध विशेषज्ञों से अपने सिलेबस अथवा सिलेबस से बाहर के कोई भी प्रश्न पूछ सकते हैं। सवालों का जवाब समर्पित शिक्षकों द्वारा दिया जाता है जो अपने सब्जेक्ट के विशेषज्ञ हैं और निजी स्कूलों में अपने शिक्षण के लिए प्रसिद्ध हैं।
अर्चित वाट्स ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य प्रश्नात्मक क्षमता को विकसित करना और बच्चों में स्वाभाविक जिज्ञासा को पुरस्कृत करना है, चाहे वह परीक्षा से संबंधित हो या न हो। ध्यान के बाद (एक पहल जिसमें जिले के सभी छात्र स्कूल शुरू होने से पहले हर दिन 10 मिनट का माइंडफुलनेस मेडिटेशन करते हैं), राजकीय विद्यालयों के लगभग 30 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने हेल्पलाइन शुरू होने के प्रथम चरण में हेल्पलाइन-18008906006 के लिए पंजीकरण किया है। इसके अंतर्गत निश्चित ही जिले के शत प्रतिशत विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
उन्होंने अपील करते हुए कहा कि छात्रों को अधिक से अधिक इस सुविधा का फायदा पढ़ाई संबंधी शंकाओं को दूर करने के लिए करना चाहिए। जिज्ञासा व सवाल करना हर छात्र के लिए फायदेमंद है। उपायुक्त नरेश नरवाल का विजन इस संबंध में पलवल के छात्रों का ऑल राउंड डेवलपमेंट है।