फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Heavy traffic jams in Palwal, buses packed to capacity, people travelling on rooftops

Palwal News: पलवल में भारी जाम, ठसाठस भरी दिखीं बसें, छतों पर सफर

Sat, 18 Oct 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Sat, 18 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Heavy traffic jams in Palwal, buses packed to capacity, people travelling on rooftops
- सिलसिलेवार छुट्टियों के चलते घर लौटने वालों की बढ़ी भीड़, बस स्टैंड पर लंबा इंतजार, ऑटो और कैब में क्षमता से ज्यादा यात्री
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। धनतेरस पर शहर में त्योहार की रौनक के साथ जाम की मार भी देखने को मिली। सुबह से ही मीनार गेट, सर्राफा बाजार, नई अनाज मंडी चौक, आगरा चौक, बाईपास रोड, थाना रोड और बस स्टैंड के आसपास वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाजारों में खरीदारी करने वालों और घर वापसी की तैयारी में जुटे लोगों की भारी भीड़ से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। सिलसिलेवार छुट्टियों के चलते जिले में काम करने वाले सैकड़ों लोग अपने गांव और कस्बों की ओर लौटते दिखे। बस अड्डे पर आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बल्लभगढ़, फरीदाबाद, हसनपुर और नूंह जाने वाली बसों में यात्रियों की ठसाठस भीड़ रही। कई बसों में यात्री सीटों से ज्यादा संख्या में सफर करते दिखे, कुछ लोग बसों की छतों पर बैठकर या दरवाजों से लटककर अपनी मंजिल की ओर रवाना हुए।


बस स्टैंड पर यात्रियों को एक से डेढ़ घंटे तक अपनी बसों का इंतजार करते देखा गया। लंबे इंतजार से परेशान होकर कई लोग अपने घर जल्दी पहुंचने के लिए ऑटो और निजी कैब का सहारा लेते दिखे। इनमें भी यात्रियों की संख्या क्षमता से कहीं अधिक रही। कई कैब और ऑटो में आठ से दस लोग ठुंसे हुए नजर आए, जिससे यात्रियों को सफर में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई निजी बसें तो अपनी क्षमता से दोगुने यात्रियों को लेकर रवाना हुईं। यात्रियों का कहना था कि टिकट मिलने के बावजूद सीटें नहीं मिलीं, जिससे उन्हें खड़े होकर ही यात्रा करनी पड़ी। शहर के मीनार गेट, सर्राफा बाजार और वाहन एजेंसियों में सुबह से ही ग्राहकों की चहल-पहल रही। शाम को जब लोग खरीदारी पूरी कर घर लौटने लगे, तो जाम की स्थिति विकराल हो गई। पुलिस और ट्रैफिक कर्मियों ने कई जगह बैरिकेड हटाकर जाम खोलने की कोशिश की, मगर ठसाठस भीड़ के आगे सारी व्यवस्थाएं बौनी पड़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed