फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Heaps of garbage pile up in 14 wards of the city

Palwal News: शहर के 14 वार्डों में लगे गंदगी के ढेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
Heaps of garbage pile up in 14 wards of the city
डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की योजना अधर में, नागरिकों में बढ़ा रोष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। शहर के सभी 14 वार्डों में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं जिससे पूरे क्षेत्र में बदबू फैल रही है। लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शहर और आसपास के क्षेत्रों की 30 हजार से अधिक आबादी इस स्थिति से प्रभावित है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा अब तक कूड़ा उठाने की कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई है।
दिवाली और गोवर्धन पूजा पर्व के मौके पर फैली गंदगी से लोगों में रोष व्याप्त है। जिला प्रशासन जहां एक ओर स्वच्छता के नारे लगा रहा है और दीवारों पर स्लोगन लिखवा रहा है, वहीं हकीकत में शहर की स्थिति बिल्कुल विपरीत दिखाई दे रही है। हर वार्ड के कोने-कोने में कूड़े के ढेर लगे हैं। नगर पालिका प्रशासन ने पहले घर-घर से कूड़ा उठाने की योजना तैयार की थी। इसके तहत पांच वर्षों के लिए 5 करोड़ 62 लाख रुपये का बजट भी स्वीकृत किया गया था। इस योजना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई जिसमें दो एजेंसियों ने भाग लिया। एक एजेंसी ने निर्धारित बजट से 35 प्रतिशत कम दर पर निविदा दायर की, लेकिन उसे स्वीकृति नहीं मिली।
विज्ञापन

अब पुनः टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है जिसके कारण डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की सेवा ठप पड़ी हुई है। शहर के निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बढ़ती गंदगी से शहरवासियों का जीना मुहाल हो गया है। मच्छरों की संख्या बढ़ने से बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने मांग की कि पालिका प्रशासन को तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। नगर पालिका सचिव देवेंद्र कुमार ने बताया कि बढ़ती गंदगी को देखते हुए वैकल्पिक प्रबंध कराने के लिए जिला नगर आयुक्त से अनुरोध किया जाएगा। उनके अनुसार, अनुमति मिलने के बाद अस्थायी तौर पर कूड़ा उठाने की व्यवस्था लागू की जाएगी ताकि शहर को जल्द ही स्वच्छ बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed