फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Health department alert to deal with Delta Plus variant

डेल्टा प्लस वैरिएंट से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Sat, 26 Jun 2021 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Health department alert to deal with Delta Plus variant
पलवल। कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इससे लड़ने के लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम शुरू हो गया है। वहीं, टीकाकरण की गति भी तेज कर दी गई है। आंगनबाड़ी स्तर पर शिविर आयोजित कर वैक्सीन लगाई जा रही है। नए वैरिएंट को लेकर अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों पर बिस्तरों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। एंबुलेंस सेवा के लिए रोडवेज बसों से लेकर पुलिस वैन तैनात है। हालांकि, अब तक जिले में डेल्टा प्लस वैरिएंट के एक भी मरीज की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी की दूसरी लहर से राहत मिली तो कोरोना के नए डेल्टा प्लस वैरिएंट ने फिर मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बड़े शहरों में नया वैरिएंट तेजी से फैल रहा है। पड़ोसी जिले फरीदाबाद और आठ राज्यों में करीब 50 मरीजों में इसकी पुष्टि हो चुकी है। नया वैरिएंट डेल्टा के मुकाबले ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है। केंद्र सरकार ने आठ राज्यों को कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट के लिए सतर्क रहते हुए तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। इन राज्यों में हरियाणा के अलावा आंध्र प्रदेश, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, कर्नाटक, राजस्थान और तमिलनाडु शामिल हैं। केंद्र सरकार ने जांच, ट्रैकिंग और टीकाकरण की रफ्तार तेज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

--------
अगले माह के अंत तक ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने की उम्मीद
जिला नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का काम शुरू कर दिया गया है। पहले से ही स्थापित ऑक्सीजन सप्लाई प्लांट के साथ ऑक्सीजन बनाने का प्लांट लगाने का काम शुरू हुआ है। ऑक्सीजन प्लांट के लिए टेंडर निकाला गया था। कंपनी ने काम भी शुरू कर दिया है। विभाग के अनुसार, अगले माह के अंत तक ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने की उम्मीद है। अभी पानीपत स्थित प्लांट से ऑक्सीजन मंगवाई जाती है। इस कारण काफी समय लगता है। इस प्लांट के शुरू होने से जिले में ऑक्सीजन की कमी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जिला नागरिक अस्पताल में होंगे 150 बेड
डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जा रही है। जिला नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्डों में अब तक 100 बेड है। इनकी संख्या बढ़ाकर 150 की जा रही है। इसके अलावा होडल नागरिक अस्पताल में 50 बिस्तरों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। बाकी सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अस्थाई तौर पर बिस्तरों की व्यवस्था की जाएगी।
-----
ग्राम स्तर पर लगाए जा रहे टीकाकरण शिविर
कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण तेज कर दिया है। ग्राम स्तर पर शिविर आयोजित कर लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी टीके लगाए जा रहे हैं। इनके अलावा सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से टीकाकरण किया जा रहा है।

----
आइसोलेशन वार्डों में पहले की तरह ही स्टाफ मौजूद
अब तक कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट का जिले में कोई केस सामने नहीं आया है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम शुरू हो गया है। अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। आइसोलेशन वार्डों में पहले की तरह ही स्टाफ तैनात रहेगा।
- डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, जिला सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed