फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Health department alert on information about HMP virus, door-to-door survey of TB and respiratory patients started

Palwal News: एचएमपी वायरस की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, टीबी और श्वसन रोगियों का डोर-टू-डोर सर्वेक्षण शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Health department alert on information about HMP virus, door-to-door survey of TB and respiratory patients started
विभाग ने की खबरों से भयभीत न होने की अपील, शिविरों के माध्यम से सैंपल संग्रह का कार्य जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। चीन में फैले एक ओर वायरस ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) की सूचना के बाद जिले में भी स्वास्थ्य विभाग ने टीबी और अन्य प्रकार के श्वसन रोगियों के सर्वेक्षण का कार्य शुरू कर दिया है। आशा वर्करों के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की टीमें जगह-जगह शिविर लगाकर सर्वेक्षण में जुटी हैं। सीनियर मेडिकल अफसर मनीष गर्ग ने बताया कि घर-घर जाकर जाकर रोगियों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके अलावा लोगों को जागरूक कर अपील की जा रही है कि भयभीत न हों।
उन्होंने बताया कि चीन में फैले एचएमपीवी वायरस का क्षेत्र में अभी तक कोई रोगी नहीं है। लोगों को मुख्य मीडिया और सोशल मीडिया पर आ रही भ्रामक व उत्तेजित खबरों से भयभीत नहीं होना है। यह वायरस कोरोना की तरह खतरनाक नहीं है और इसका उपचार भी आसानी से उपलब्ध है। इसके अलावा जिले में इसका एक भी केस नहीं है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड़ पर है। हथीन सहित सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के क्षेत्रों में सर्वेक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हथीन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन गैस के सिलेंडरों का भी प्रबंध है। इमरजेंसी में मरीजों का चैबीस घंटे इलाज किया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने साफ किया कि यदि किसी व्यक्ति को टीबी अथवा श्वसन संबंधी रोग है तो वे सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर टेस्ट करा सकते हैं। वहां मुफ्त इलाज करा सकते हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छांयसा क्षेत्र में भी सर्वेक्षण तेज हो गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल अफसर देवेंद्र ने बताया कि सैंपल लेकर लैब के माध्यम से रोगियों का पता किया जा रहा है। उन्होंने भयभीत न होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------------------------------------------------------------
एचएमपी वायरस का क्षेत्र में कोई रोगी नहीं है। लोगों को मीडिया में आ रही खबरों से भयभीत नहीं होना है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड़ पर है। - सीनियर मेडिकल अफसर मनीष गर्ग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed