फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Health department action, medical store operator arrested for selling abortion kit

Palwal News: स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, गर्भपात किट बेचते मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Health department action, medical store operator arrested for selling abortion kit
नकली ग्राहक बनाकर भेजा था, इशारा मिलते ही रंगेहाथ किया काबू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। गर्भपात के लिए इस्तेमाल होने वाली एमटीपी किट बेचे जाने की सूचना पर जिला सिविल सर्जन जय भगवान जाटान ने एक टीम का गठन कर छापा मारा। टीम ने उटावड़ चौक स्थित मेडिकल स्टोर पर एक नकली ग्राहक बनाकर भेजा। जैसे ही मेडिकल स्टोर संचालक अब्दुल अजीज ने 650 रुपये में उसे एमटीपी किट दी। इशारा पाकर टीम ने संबंधित मेडिकल स्टोर पर छापा मारा और संचालक को पकड़ लिया। आरोपी से ग्राहक द्वारा दिए गए 500-500 के दो नोट बरामद कर उटावड़ थाना में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

इस पूरी कार्रवाई की ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग की गई है। आरोपी से बरामद नोट व एमटीपी किट को सील कर पुलिस को दे दिया गया है। वहीं, नवजीवन मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है। जिला सिविल सर्जन जयभगवान जाटान ने बताया कि भविष्य में इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed