फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   He appeared Gracious One, Compassionate to the downtrodden

Palwal News: भए प्रगट कृपाला, दीनदयाला, कौसल्या हितकारी..

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
He appeared Gracious One, Compassionate to the downtrodden
राम जन्म का मंचन देख भाव-विभोर हुए दर्शक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। भए प्रगट कृपाला, दीनदयाला, कौसल्या हितकारी... जैसे ही गूंजी, बगीची मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान राम के जन्म पर पुष्पवर्षा कर खुशियां मनाईं। मौका था जमालगढ़ रोड स्थित बगीची मंदिर पर मथुरा काव्य कला मंडल की ओर से चल रही रामलीला के दौरान सोमवार रात राम जन्म की लीला के मंचन का।
रामलीला में कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जन्म से पहले अयोध्या में व्याप्त परिस्थितियों और राजा दशरथ की चिंता का भावपूर्ण मंचन किया। इसके बाद भगवान राम के जन्म का दृश्य प्रस्तुत होते ही पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। भगवान राम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के जन्म की खुशी में अयोध्यावासियों के उत्साह को कलाकारों ने जीवंत कर दिया। राम जन्म के दृश्य पर दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। मंचन के दौरान कलाकारों ने अपनी संवाद अदायगी और अभिनय से दर्शकों को बांधे रखा। राम जन्म की खुशी में अयोध्या में बधाइयां गूंजने और मिठाई बांटने का दृश्य भी आकर्षण का केंद्र रहा। श्रद्धालु देर रात तक रामलीला का आनंद लेते रहे।
विज्ञापन

प्रधान प्रिंस सैनी ने बताया कि रामलीला के माध्यम से धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राम के आदर्श आज भी समाज को सत्य, मर्यादा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। राम जन्म की लीला के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे। भगवान राम के जन्म के साथ ही पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने हाथ जोड़कर भगवान के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed